पेट्रोल पम्प कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

0
174

देहरादून(संवाददाता)। प्रेमनगर पुलिस ने पैट्रोल पम्प के संचालको के साथ सी०एन०जी को लेकर हुये झगड़े में जान से मारने की नियत से हमला करने वाले मुख्य हमलावर को पकडने के लिए बडा ऑपरेशन चलाया और इस ऑपरेशन में आखिरकार कभी हरियाणा तो कभी उत्तर प्रदेश में उसकी तलाश हुई और प्रेमनगर थाना प्रभारी व झाझरा चौकी प्रभारी ने एक बडी रणनीति के तहत हमलावर को हमले में इस्तेमाल की गई दो लग्जरी गाडियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कप्तान दलीप कुुंवर ने बताया कि 31 जुलाई की रात्रि में प्रेमनगर स्थित कृष्णा पेट्रोल पम्प पर सीएनजी भरवाने गये कुछ युवकों ने वहां के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन पर जानलेवा हमला कर दिया था जिसके बाद दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्होंने पूछताछ में मुख्य हमलावर का नाम कैराना शामली निवासी दीपक बताया था। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर थाना प्रभारी पीडी भट्ट और झाझरा चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी और उनकी टीम को मुख्य हमलावर की तलाश में कैराना रवाना किया था जहां पुलिस टीम ने दबिश दी तो वह हरियाणा भाग गया था लेकिन फिर वह कैराना लौट आया जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हमले में प्रयोग की गई दो लग्जरी गाडियों को बरामद कर लिया। पुलिस कप्तान ने बताया कि हमलावर दीपक ने पूछताछ के दौरान बताया कि 31 जुलाई की रात्रि करीब ००.4० बजे प्रेम नगर स्थित कृष्णा पैट्रोल पम्प पर हम सी०एन०जी भरवाने गये तो पैट्रोल पम्प पर सी०एन०जी भरने वाले कर्मचारी से सी०एन०जी भरने को लेकर विवाद हो गया जिसपर उसने व उसके साथियों द्वारा दो वाहनो में आकर पैट्रोल पम्प सेल्समैन पर जान से मारने की नियत से वहां पर रखे लोहे/स्टील की बैरिकेटिगं से वादी पर हमला कर दिया । भीड इक_ा होती देख वे वहां से उक्त दोनो वाहनों मे बैठकर भाग गये थे।
उल्लेखनीय है कि दो अगस्त को कुलवेन्द्र नि० खेडा शिकोहपुर भगवानपुर हरिद्वार द्वारा थाना प्रेमनगर पर लिखित तहरीर दी कि मै केरीगाँव स्थित कृष्णा फिलिगं स्टेशन पैट्रोल पम्प में सेल्समेन हु, कल मेरी रात्रि डयूटी थी और रात मे करीब एक बजे मे एक वाहन मे सीएनजी डाल रहा था तो एक गाड़ी आई चालक लगातार हार्न बजा रहा था तो मैने उसे कहा की लगातार हार्न न बजाये पहले मै इस गाड़ी मे सी०एन०जी भरवा दू तो मै आपकी गाड़ी मे सीएनजी डाल दूंगा। तब वह चला गया और थोडी देर के बाद वह दस बारह लोगो को साथ लेकर आया और मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी इन लोगो ने हमारे पैट्रेल पर रखे स्टेड पीलर जो की लोहे का है। इस हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था और इस घटना पर पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने सख्त रूख अपनाते हुए हमलावर को गिरफ्तार करने के आदेश दिये थे जिसके बाद पुलिस ने चंद दिन के भीतर ही सभी हमलावरों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

LEAVE A REPLY