कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री का फूंका पुतला

0
492

देहरादून(नगर संवाददाता)। कांग्रेसियों ने सहस्त्रधारा क्रॉसिंग पर उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का समाज की महिलाओं पर की गई टिप्पण्यिों के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह ने महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी की जिसमें कि उन्होंने कहा कि त्यागी सैनी एवं कश्यप समाज की महिलाओं को पहले ऐसे ही उठा लिया जाता था जो कि घोर निंदनीय है और इस टिप्पणी पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई यह टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है तथा इनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।
इस दौरान इस टिप्पणी पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई यह टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है तथा इनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर पुतला फूंकने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, आनंद त्यागी पूर्व पार्षद, प्रवीन त्यागी उर्फ टीटू प्रदेश सचिव कांग्रेस, शांति रावत प्रदेश सचिव, सत्या पोखरियाल, देवेंद्र सिंह सचिव कांग्रेस कमेटी, पुनीत सिंह, रितु दमन महासचिव महानगर कांग्रेस, डी आर एस त्यागी, लड्डू उज्जैनवाल, सोंधी कंडारी, नीरज त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, अर्जुन त्यागी, प्रवीन शाह, अनिल उनियाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY