प्रशासन बेलगाम होकर गरीबों के उजाड रहा आशियाने

0
122

विकासनगर(सतपाल धानिया)। पछवादून जिलाध्यक्ष, कांग्रेस लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने पछवादून क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार द्वारा नदी, नालो की जमीन के नाम पर बस्तियों को उजाडऩे की जो मनमानी की जा रही है उस पर उपजिलाधिकारी, विकासनगर के माध्यम से उत्तराखंड के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार वर्तमान में हिटलरशाही की परिचालक बनी हुई है, व अतिक्रमण के नाम पर बस्तियों पर बुलडोजर चलाने का काम कर रही है प्रशासन बेलगाम होकर गरीबो के आशियाने उजाड़ रही है उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही विचलित कर देने वाली है। लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील हो चुकी है, जिन्हें भी उजाड़ा जा रहा है उनके घरो, दुकानों में पानी, बिजली के वैध कनेक्शन है। उन्हें सरकारी राशन भी दिया जाता है फिर भी उन्हें अतिक्रमणकारी कहकर उजाडऩे पर तुली है। सरकार की कार्यवाही सरासर अन्यायपूर्ण है।
लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा कोर्ट में सही तथ्य प्रस्तुत नहीं किए गये, जिसका खामियाजा सदियों से बसी बस्तियों के बाशिंदों को भुगतना पड रहा है तमाम लोगो की रोजी रोटी दशको से इन जमीनो पर चल रही है। इनको मालिकाना हक देने के बजाय सरकार गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चला रही है। लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश नदी पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने को किये गए है, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा गलत तथ्य पेश किये जाने से विकासनगर, हरबर्टपुर की जनता के सामने संकट पैदा हो गया है। जिस जगह पर दो सौ साल पहले नदी बहती थी, उस जगह का चिन्हीकरण नदी की भूमि के तौर पर किया गया है, जबकि वर्तमान में यमुना विकासनगर शहर से साढ़े तीन किमी दूर बहती है। लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इस अभियान को नहीं रोका गया और जो लोग उजाड़े गये है उन सबको बसाने का काम नहीं किया गया तो कांग्रेस स्थानीय लोगो के साथ विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान लक्ष्मी अग्रवाल, वरिष्ठ कॉग्रेस नेता संजय जैन,विकास शर्मा, बीना शर्मा, फुरकान अहमद, पम्मी देवी,नीलम थापा,कुसुम नेगी, आशीष पुंडीर, भास्कर चुग,अभिनव ठाकुर,राजेश पीटर,भुवन शर्मा,विजय कुमार,राकेश राठौर,मायाराम नौटियाल,अनूप कपिल, पुष्कर सिंह रावत,जयपाल, सरोज, गोवर्धन प्रसाद डोभाल,सुंदर सिंह,ऋषि त्यागी,अशोक ,जाबिर हसन,आंनद सिंह, भगवान सिंह,शहजाद अली, साकिल बेग,भारत,शांति सिंह,मोनू,दिनेश, साकिब आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY