सांसद बृजभूषण शरण को बचाने का काम कर रही केन्द्र सरकार

0
222

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा है कि केन्द्र सरकार महिला पहलवानों के शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लगातार बचाने का काम कर रही है और अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है और न ही उन्हें पद से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि पांच दिन के भीतर ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा और दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास का घेराव होगा।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा है कि केन्द्र सरकार महिला पहलवानों के शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लगातार बचाने का काम कर रही है और अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है और न ही उन्हें पद से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिला कांग्रेस व्यापक स्तर पर इस मुददे पर आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस पूरी तरह से महिला पहलवानों के साथ है और महिला पहलवानों का शोषण भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने किया है लेकिन आज तक उन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि 35 दिन तक जंतर मंतर पर उन्होंने न्याय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद भी केन्द्र सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है और आज तक एफआईआर तक दर्ज नहीं क गई है बल्कि उल्टा पुलिस ने महिला पहलवानों के खिलाफ दंगा एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उन्होंने कहा कि देश की बेटियों के साथ भाजपा सांसद द्वारा अन्याय किया गया और उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई और महिलाओं पर अत्याचार होते है और अपराधी को केन्द्र सरकार बचाने का काम कर रही है और उन्होंने कहा कि सरकार की क्या मंशा है।
उन्होंने कह कि पांच दिन तक केन्द्र सरकार ने इस मामले पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की तो पूरे देश में केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर आंदोलन किया जायेगा और राजधानी में मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा बल्कि देश की राजधानी में प्रधानमंत्री आवास कूच किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर संगठित होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस देशभर में आंदोलन करेगी और महिला पहलवानों को अपना समर्थन देती रहेगी। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, उर्मिला थापा, पूनम सिंह, अनुराधा सिंह आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY