देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड बोर्ड की 1०वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने परीक्षाफल जारी किया। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल परीक्षा में टिहरी गढ़वाल के कंडी सौड़ बीएचएसवीएम स्कूल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इंटरमीडिएट में ऊधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.6० प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारकर कमाल किया।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में प्रथम शशांक चन्द्रवंशी , टिहरी गढ़वाल, द्वितीय आयुष सिंह रावत, रोहित पांडेय, तृतीय कुमारी शिल्पी और शौर्य रहे। उन्होंने बताया कि इंटर मीडिएट में प्रथम तनु चौहान, जसपुर, द्वितीय हिमानी उत्तरकाशी और तृतीय राज मिश्रा, सितारगंज रहे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा 2०23 में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 132114 थी। झ हाईस्कूल परीक्षा 2०23 में 127844 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 1०889० परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। कुल परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.48 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.94 रहा। उन्होंने बताया कि संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.58 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 56.16 रहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में बीएचएसवीएम कंडीसौड़ छाम, टिहरी गढ़वाल के छात्र सुशांत चन्द्रवंशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 495/5०० कुल 99.०० प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में एसवीएमआईसी आवास विकास, ऋषिकेश देहरादून के छात्र आयुष सिंह रावत एवं एसवीएमआईसी रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर के छात्र रोहित पांडे ने हाईस्कूल परीक्षा में 494/5०० कुल 98.8० प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया । बीएचएसवीएम कंडीसौड़ छाम टिहरी की छात्रा कुमारी शिल्पी एवं तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर के छात्र शौर्य ने हाईस्कूल परीक्षा में 493/5०० कुल 98.6० प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया । उन्होंने बताया कि बीएचएसवीएम कंडीसौड़ छाम टिहरी की छात्रा कुमारी शिल्पी ने हाईस्कूल परीक्षा में 493/5०० कुल 98.6० प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 113०० तथा प्रतिशत 8.84 रहा है। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 32362 तथा प्रतिशत 25.31 रहा है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 48635 तथा प्रतिशत 38.०4 रहा है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 16571 तथा, प्रतिशत 12.96 रहा है
उन्होंने बताया कि प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2०23 में जनपद रुद्रप्रयाग कुल 91.67 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि इण्टरमीडिएट परीक्षा 2०23 में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 127324 थी । इण्टरमीडिएट परीक्षा 2०23 में 123945 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 1००38० परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। उन्होंने बताया कि इण्टरमीडिएट परीक्षा 2०23 का कुल परीक्षाफल 8०.98 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.48 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.49 रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.46 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 64.28 रहा। मानविकी वर्ग का परीक्षाफल 8०.59 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल 81.०2 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग का परीक्षाफल 84.०7 प्रतिशत तथा कृषि वर्ग का परीक्षाफल 95.91 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 9००1 तथा प्रतिशत 7.26 रहा है। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 43121 तथा प्रतिशत 34.79 रहा है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 46627 तथा प्रविशत 37.61 रहा है। उन्होंने बताया कि तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 771 तथा प्रतिशत ००.62 रहा है। घ् प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2०23 में जनपद अल्मोड़ा कुल 87.33 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा।