प्रमुख संवाददाता
देहरादून। पुलिस कप्तान ने गैर कानूनी धंधे करने वालों पर नकेल लगाने के लिए समूचे जनपद की पुलिस को मैदान में उतार रखा है और उसी कडी में प्रेमनगर थाना प्रभारी को गोपनीय सूचना मिली कि इलाके के एक स्थान में झाडियों के समीप जुए की चादर बिछाकर वहां लाखों का जुआ चल रहा है। खबर मिलते ही थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर जुए के अड्डे को घेरा और वहां जुआ खेल रहे सात जुआरियों को दबोचकर उनके पास से लाखों रूपयो बरामद किया है।
पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने बताया कि जनपद में गैर कानूनी धंधे करने वालों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है और इसी ऑपरेशन को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रेमनगर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने मुखबीर से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर आडवाणी पुल के पास झडिय़ो के पास से सात जुआरियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके पर पुलिस टीम को जुआरियों की चादर से 2,38,०7० रु० नगद तथा 1०4 ताश के पत्ते बरामद किये। उन्होंने बताया कि जुआ खेलने वाले अजित नि० ठाकुरपुर प्रेमनगर, योगेश उर्फ गोलु नि० श्यामपुर, प्रेमनगर, राहुल नि० नया गाँव थाना पटेलनगर, मुजम्मिल नि० नया गाँव, थाना पटेलनगर, प्रीतम नि० नया गाँव, थाना पटेलनगर, रोहित नि० सीमा द्वार वसंत विहार , यशपाल नि० ठाकुरपुर, प्रेमनगर को गिरफ्तार किया है।