कर्नाटक में भाजपाई भ्रष्टाचार व अन्याय के राज का अंत

0
144

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि कर्नाटक के नतीजों से अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और 2०24 के लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जो पूरे देश में भाजपाई भ्रष्टाचार व अन्याय के राज के अंत की शुरुआत है।
इस अवसर पर धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि इस चुनाव का सेहरा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार और प्रियंका गांधी वाड्रा पर बंधना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने इस चुनाव में रात दिन काम किया और पार्टी को जिताने का काम किया है इसके लिए सभी बधाई के पात्र है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पार्टी के मुख्य प्रचारक जयराम रमेश, पवन खेड़ा और पार्टी महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को भी इस जीत के लिए बधाई देते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कर्नाटक के तमाम मतदाताओं को भी बधाई दी जिन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को देश के लिए एक जरूरी संदेश माना और उसी के अनुसार कांग्रेस के तिरंगे पर मोहर लगाकर भाजपा की फासीवादी और विकास विरोधी नीतियों को तिलांजलि देने का काम किया। इस अवसर पर धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस चुनाव से 2०24 के लोकसभा चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया है और उनका विश्वास है कांग्रेस इन चुनावों में भाजपा को धूल चटाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत सत्य की जीत है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व्यक्तिगत हार है क्योंकि उन्होंने चुनावों को जिस तरह से साम्प्रदायिक बनाने की कोशिश की उसका करारा जवाब कर्नाटका की जनता ने उनको बुरी तरह से हरा कर दिया।
उन्होंने कहा कि कर्नाटका की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नफरत की दुकान को बंद कर राहुल गांधी की मोहबत्त की दुकान का उद्घाटन कर दिया है जो अब पूरे देश में दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत साधारण जीत नहीं है क्योंकि जलते हुए मणिपुर और आतंकी हमलों से दहले कश्मीर को सुलगता छोड़ कर देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लगातार बारह दिनों तक कर्नाटक में नाटक करते रहे रैलियां व जन सभाएं करते रहे कर्नाटक की जनता को बजरंगबली का नाम ले कर लड़ाने की कोशिश करते रहे।
उन्होंने कहा कि लेकिन कर्नाटक की प्रबुद्ध जनता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और बेरोजगारी गरीबी भ्रष्टाचार के कांग्रेस के द्वारा उठाये गए मुद्दों को तरजीह दी व कांग्रेस की सरकार का मार्ग प्रशस्त किया जो पूरे देश में भाजपाई भ्रष्टाचार व अन्याय के राज के अंत की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अब जनता सब समझ चुकी है।

LEAVE A REPLY