नशे के खिलाफ एनएसयूआई की जन जागरूक मैराथन

0
137

देहरादून(नगर संवाददाता)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा देहरादून बालावाला में प्रकाश नेगी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जन जागरूक मैराथन का आयोजन किया गया और इस अवसर पर अनेकों युवाओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस से डोईवाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे गौरव चौधरी,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया एवं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी अतिथि के तौर पर मौजूद रहे और उनके द्वारा मैराथन पर भाग ले गए युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं मैराथन के समापन के बाद पुरस्कार वितरित किया गया।
इस अवसर पर गौरव चौधरी ने कहा है कि उत्तराखण्ड में दिन प्रतिदिन नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा एक महामारी की तरह है जो अपने साथ पूरे समाज को क्षति पहुँचाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस प्रकार की जान जागरूक आयोजन समाज मे होते रहने चाहिए जिससे युवा नशे के प्रभाव से दूर रहे। इस अवसर पर इसके साथ ही वैभव वालिया ने कहा कि युवा वर्ग को नशे के दाल दाल में धसने से बचना चाहिए और अपने अपनी पढ़ाई के लिए जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए एक नई उम्मीद की किरण दे रहा है।
इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, सुधांशु अग्रवाल,गणेश धामी, अमन सिंह,राहुल जग्गी, अमित जोशी, शिवम भंडारी, सूरज पंवार, शशांक यादव, पवन मंडौली,शेखर यादव,हर्षित बोरा, शुभम रावत, नासिर, प्रवीण, ऋषभ, सुमित, कनिष्क, भरत, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY