रैली निकालकर महिला कांग्रेस ने किया सचिवालय कूच

0
259

देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच करने, मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल द्वारा सरेआम एक युवक के साथ मारपीट किये जाने एवं देश को गौरवान्वित करने वाली महिला पहलवानों को न्याय दिलाये जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए सचिवालय तक कूच किया, लेकिन पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी बैरीकैडिंग पार करने लगे लेकिन पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बैरीकैडिंग पर चढ़ गई और काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले जाया गया।
यहां महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैकड़ों महिलायें कांग्रेस भवन में इकटठा हुई और वहां से केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रेमचन्द अग्रवाल इस्तीफा दो, इस्तीफा दो, अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच करने, मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल द्वारा सरेआम एक युवक के साथ मारपीट किये जाने एवं देश को गौरवान्वित करने वाली महिला पहलवानों को न्याय दिलाये जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए सचिवालय तक कूच किया, लेकिन पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी बैरीकैडिंग पार करने लगे लेकिन पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया।
इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा है कि जब जब भाजपा सत्ता में आती है तो इनके मंत्री और विधायक जनता के साथ मारपीट करते है लेकिन सरकार व केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।
उन्होंने कहा कि बीते दिनों ऋषिकेश में मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गनर व पीआरओ ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होने के बाद भी आज तक मंत्री के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है और मजे की बात तो यह है कि पुलिस ने मुकदमें में मंत्री तक का नाम नहीं लिखा है और यह एक चिंताजनक बात है और मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और उन्हें बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज तक अंकित भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं हुई है और जो वीआईपी है उसके नाम का भाजपा व सरकार ने खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वीआईपी भी भाजपा का ही कोई बड़ा नेता है लेकिन नाम उजागर नहीं किया जा रहा है और लगातार महिलाओं का उत्पीडऩ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवान लगातार भाजपा सांसद पर शोषण का आरोप लगा रहे है लेकिन भाजपा अपने सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सांसद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। बैरीकैडिंग के पास काफी देर तक धरना देने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाईन ले गई।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, डाक्टर सोनिया आनंद रावत, डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी, पार्षद कोमल वोहरा, मोहन भंडारी, रॉबिन त्यागी, मीना रावत, मीना बिष्ट, पुष्पा पंवार, नर्मदा नेगी, अनुराधा सिंह, संगीता देवी सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY