भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने भगवान बुद्ध को किया याद

0
165

देहरादून(संवाददाता)। राजधानी में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया और इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
यहां बुद्धा पार्क में समाज के लोग इकटठा हुए और वहां पर बुद्ध पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया और इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भजन कीर्तन किया और प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, अम्बेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष पंकज शर्मा नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुद्धा चौक स्थित बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर समस्त मानव जाति के सुख शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंडल कार्यकत्र्ताओं ने बुद्धा पार्क में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को भगवान बुद्ध के जीवन को आत्मसात करना चाइए व उनके बताए मार्ग पर सभी को चलना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा की जिस प्रकार भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व में शांति का संदेश दिया था, हमे भी उसी मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज में शांति स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौडियाल, अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार, भाजपा नेता जयपाल वाल्मीकि, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री गुरप्रीत छाबड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, विपिन खंडूरी, ऋतु मित्रा, मंडल उपाध्यक्ष अनूप गोयल, पवन त्रिपाठी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशिता शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेश जैन, पिछड़ा जाति मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, पार्षद अनिता गर्ग, डा. जीएन राव, प्रमोद भट्ट, नंदी आर्य, रंजीत ठाकुर, सुमन पाल, शक्ति केंद्र संयोजक लव अग्रवाल, भाग सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी संजीव विज, जितेंद्र खरबंदा, राजेश गुप्ता, सूची थपलियाल, मंजू चौहान, सत्यम शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक अग्रवाल, हरदेश लूथरा, मंडल कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY