मंत्री प्रेमचन्द को तत्काल किया जाये मंत्रिमंडल से बर्खास्त

0
303

डोईवाला/ देहराूदन(संवाददाता)। उत्तराखंड क्रांति के कार्यकर्ताओं ने सरेआम युवक के साथ मारपीट किये जाने के विरोध में शहीद राजेश नेगी तिराहा भानियावाला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल का पुतला फूंका।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीते दिनों प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने अपने ही विधानसभा क्षेत्र में एक आम नागरिक के साथ जिसका नाम सुरेन्द्र सिंह नेगी के साथ अपने सुरक्षा कार्मिकों के साथ मिलकर अपनी पावर का दुरूपयोग कर प्रोटोकाल को धत्ता बताकर खुद भी मारपीट पर उतारू हो गये। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वरिष्ठ मंत्री होने साथ वह गुंडागर्दी पर उतारू होकर जिस प्रकार का परिचय दिया है यह उत्तराखंड का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा। प्रदर्शनकािरयों भारतीय जनता पार्टी ने अपने विवेकहीन होने का परिचय दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल इसकी घोर भत्र्सना करता है और ऐसे मंत्री को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाये। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐस व्क्ति जो कि उत्तराखंड की गरिमा के लिए घातक है और सभी पदों से बर्खासत किया जाये और ऐसा न होने पर दल उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर पुतला फूंकने वालों में परवादून अध्यक्ष संजय डोभाल, केन्द्रपाल सिंह तोपवाल, अवतार सिंह बष्ट, मोहन सिंह असवाल, पुष्पा नेगी, रजनी जुगरान, बीना नेगी, शैलेन्द्र गुसांई, दिनेश प्रसाद सेमवाल, लुश्शुन टोडरियाल, पंकज पोखरियाल, कान्ता नवानी, शशिबाला, लक्ष्मी देवी, कुंवर सिंह राणा, राजन तोपवाल, मकान सिंह पंवार, भरत सिंह, महावीर सिंह रौतेला, राजकुमारी उनियाल सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY