कांग्रेसियों ने किया स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को याद

0
114

देहरादून(नगर संवाददाता)। स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जन्म शताब्दी पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, राजकुमार एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा द्वारा एमडीडीए कॉम्पलेक्स में मनाई गयी। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण तरीके से याद किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा एक ऐसे क्रांतिकारी देशभक्त थे, जो सामाजिक न्याय, सांप्रदायिक सद्भावना और राष्ट्रीय गौरव के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की राजनीति, आर्थिक, सामाजिक तथा सुरक्षा संबंधी विषयों पर गहरा ज्ञान था। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ थी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को सांप्रदायिक सद्भाव, जाति एवं वर्ग संघर्ष की उन्हें सूक्ष्म परख थी। उन्होंने कहा कि देश के हित में इन सभी के बीच सामंजस्य कैसे बनाए रखें, इस विषय पर उनकी प्रभावशाली एवं स्पष्ट सोच थी। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश के पहले चुनाव 1952 में वे उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद भारतीय राजनीति में वे एक चमकते हुए सितारे की भांति उभरे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उन्होंने पर्वतीय विकास मंत्रालय बनाया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यरत सारे विभाग इस मंत्रालय के अधीन कर दिए। उन्होने कहा कि समृद्ध ज्ञान क्षमता, अटल व दृढ़ निश्चयी एवं मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण उनका विराट व्यक्तित्व आज भी हर किसी को नतमस्तक होने के विवश कर देता। उन्होंने कहा कि इसलिए उन्हें हिमालय पुत्र कहा जाता है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर राजकुमार, विजयपाल सजवान,अर्जुन सोनकर, अजय बेनवाल,नागेश रतूड़ी ,दिनेश नैथानी , अशोक कोहली ,सुनील बांगा ,अमरजीत सिंह , आशु रतूड़ी ,राजेंद्र मंगाई ,विवेक चौहान ,नीरज नेगी ,दिनेश गुप्ता,अमीचंद सोनकर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY