हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फि तर का त्यौहार

0
181

देहरादून(नगर संवाददाता)। देश, प्रदेश के साथ ही साथ उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और आज ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने देश व प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी और गले लगाकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
यहां राजधानी के चकराता रोड स्थित ईदगाह में समाज के लोगों ने नमाज अता की और देश व प्रदेश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने में अपने साथियों को गले लगाकर ईद की बधाई व मुबारकबाद दी। इस अवसर पर कई लोगों ने घरों को सजाकर वहीं पर नमाज अता की और अमन व चैन की दुआ मांगी। इस दौरान बच्चों ने खरीददारी भी की और इससे पहले पूरे भारत के साथ ही साथ उत्तराखंड प्रदेश के अंदर कोरोना वायरस जैसी महामारी ने देश के अंदर दहशत का माहौल बना दिया था जिसके चलते सरकार ने समय रहते हुए अपने देश की जनता की जान बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पूर्व में दो साल लॉकडाउन लगा दिया था। जिससे लोग अपने घरों से बाहर न आये ऐसा करने से उन सबकी जान बचा पाये जबकि जिन लोगों ने बाहर निकलने की लापरवाही की थी उन्होंने अपनी जान गवा दी। आज समाज के लोगों ने ईदगाह में नमाज अता की और कई लोगों ने नमाजियों का स्वागत कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

सेवला कलां में धूमधाम से मनाया गया ईद उल फितर का पर्व
देहरादून(नगर संवाददाता)। नेताजी संघर्ष समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ हुसैन वारसी के निवास स्थान सेवला कलां में ईद उल फितर का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी जाति धर्मो के लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी और देश और दुनियां की भलाई के लिये दुआएं कीं और शीर, सिवई, खजूर, दही पकौड़ी, छोले चाट व अन्य मिष्ठानों का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर दुग्ध विकास समिति के अध्यक्ष राम सिंह कश्यप ने कहा कि ईद रमजान के तीस रोजों के बाद इनाम के रूप में हमे मिलती है।
उन्होंने कहा कि यह दिन प्यार से मिलजुल कर खुशियां मनाने और एक दूसरे का मूह मीठा करने का दिन है यही मिठास पूरी साल व पूरी जिंदगी हम व हमारे देश वासियों के दिलों में बसी रहे और हमें इस प्रकार के आयोजन व देश हित के कार्य करते रहना चाहिए । इस अवसर पर नेताजी संघर्ष समित के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि ईद, दीवाली यह सभी पर्व हमें अमन के साथ जिंदगी बिताने का संदेश देते है हमे मिलजुल कर प्यार से रहना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक आरिफ हुसैन वारसी ने सभी मेहमानों का स्वागत कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर राम सिंह कश्यप, आरिफ हुसैन वारसी, प्रभात डंडरियाल, प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री गिरधर शर्मा, अशोक पांडे, सादिक, शुभम, वाहिद, सोम प्रकाश चौहान, सालार,जैद, शमीम त्यागी,उजैर,अल्हान,अजय आर्य सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY