सीएम बोलेः चारधाम यात्रा में आपका स्वागत

0
111

ऋषिकेश(संवाददाता)। बद्री विशाल की जय के गूंजायमान उद्घोषों के बीच ऋषिकेश में चारधाम यात्रा का आज शुभारंभ हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि के रुप में कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि समूची दुनिया में उत्तराखंड की पहचान माने जाने वाली विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रहेगी।मुख्यमंत्री ने वन मंत्री सुबोध उनियाल परिवहन मंत्री चंदन रामदास, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , नगर निगम महापौर अनिता ममगांई  एवं हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज व मंगला माता के साथ संयुक्त रूप से बसों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर किया।
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ऋषिकेश द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा 2०23 महोत्सव के शुभारंभ समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद दूसरी बार हो रही यात्रा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। अभी तक 16लाख से अधिक  यात्रियों ने अपना पंजीकरण करा लिया, जिसे देखते हुए सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है, और यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों इसकी तैयारियां भी की है। मुख्यमंत्री ने यात्रा की सफलता को लेकर कार्य करने वाले अधिकारियों ,कर्मचारियों, वाहन स्वामियों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वह ऐसी सुविधाएं यात्रियों को ?उपलब्ध करवाएं कि अपने घर जाने पर देवभूमि में दी गई सुविधाओं का यात्री को सुखद आनंद महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए सरकार ने इस प्रकार की व्यवस्था भी की है, कि कोई भी यात्री बिना दर्शन करें, वापस नहीं जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ की आपदा के दौरान पूरी तरह खत्म हो जाने के बाद किए गए जीर्णोद्धार की प्रशंसा भी की है। जिसके कारण आज भव्य केदारपुरी के रूप में दिखाई देगी, इसी के साथ उन्होंने बद्रीनाथ में हो रहे विकास कार्यों के अतिरिक्त हेमकुंड जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे रोपवे का कार्य  भी जल्द पूरा किए जाने की बात कही। उन्होंने कहां की गंगोत्री यमुनोत्री के विकास के लिए भी सरकार कटिबद्ध है, वहां भी रोपवे के साथ हेली सेवा उपलब्ध करवाए जाने का आश्वासन दिया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि चारों धामों में किए जा रहे ऑल वेदर रोड के कारण यात्रा को और सुविधाजनक बनाया गया ,इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। यात्रा की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों को देखते हुए कल की गई  मॉक ड्रिल  का  भी उल्लेख  किया, इसी के साथ उन्होंने यात्रियों का आश्वासन दिया कि यात्रा के दौरान जो भी समस्याएं आएंगी तो उसे भी जल्द समाप्त कर दिया जाएगा। कहा कि, इस बार चारों धामों में यात्रियों  का स्वागत हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा कर किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बार यात्रा पूरी तरह से सफल रहेगी, जिसका संदेश देश ही नहीं विश्व  में भी जाएगा।परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि इस बार चार धाम यात्रा को भाजपा की सरकार ने चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए दुर्घटनाग्रस्त सुरक्षित तरीके से यात्रा की सफलता को बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं की  है, चारों धामों में यात्रियों के रहने खाने-पीने के साथ वाहनों के चालकों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था की है। 5००० वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा जिससे यात्रियों को चार धाम जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस प्रकार की व्यवस्था प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी  के नेतृत्व में की गई है। राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह यात्रा राज्य की आर्थिक रीढ का भी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सरकार की अपेक्षा है कि जब वह चार धाम की यात्रा कर अपने घर लौटे तो वह यात्रा की सफलता और सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की चर्चा करें। उन्होंने यात्रा की सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चालकों से भी अपेक्षा व्यक्त की है कि वह यात्रियों के प्रति सद्भावना रखते हुए धैर्य पूर्वक उन्हें यात्रा करवाएं।स्थानीय विधायक व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आज देश भर से आए श्रद्वालुओं का स्वागत करने के लिए सरकार के मुख्य मंत्री सहित उनके कैबिनेट के मंत्री भी स्वागत करने के लिए तैयार हैैं। उन्होंने कहा कि यात्री की सुविधा के लिए होटलों सहित दुकानों से खरीदे जाने वाले सामान पर किसी भी प्रकार का टैक्स न ले जाने की व्यवस्था की गई है। सभी सामान उत्तराखंड में टैक्स मुक्त रहेगा। उन्होंने यात्रियों से भी अपेक्षा व्यक्त की है कि वह जब अपने घर लौटे तो स्थानीय उत्पाद लेकर ही जाएं।
हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता ने चार धाम यात्रा के लिए सरकार को पूरी तरह सहयोग देने का आश्वासन  दिया, उन्होंने यात्रियों से आह्वान किया कि सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं।इस अवसर पर रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सुधीर राय , जीत सिंह पटवाल, संपत सिंह रावत ,जितेंद्र नेगी, रेखा गुसाईं, नवीन तिवारी ,नरेंद्र सिंह राणा, के अतिरिक्त नगर के सभी ट्रांसपोर्टर व्यवसाई  मोजूद रहे।

LEAVE A REPLY