चारधाम यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह: मुख्यमंत्री

0
231

देहरादून(नगर संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चारधाम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
इस अवसर पर बताया गया कि इन सेवादारों द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21 से 25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर बताया गया कि बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बताया गया कि 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई हैं। उन्हांने कहा कि चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह है।
उन्होंने कहा कि अभी तक 16 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। स्वयं सेवी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा की देवभूमि उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा दी जाएगी। इस अवसर पर कई सेवादार व अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY