‘अतिथि देवो भव:Ó की भावना के साथ करें ड्यूटी

0
202

रुद्रप्रयाग(संवाददाता)। जनपद में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलने हैं, यात्रा अवधि में प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ० विशाखा अशोक भदाणे ने केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर प्रभारियों की नियुक्ति सहित आवश्यक पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। नियुक्त किये गये पुलिस बल को कल 19 अप्रैल तक नव नियुक्ति पर पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस बल के नव नियुक्ति पर पहुंचने से पहले आज पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी।
पुलिस उपाधीक्षक, ऑप्स/यातायात हर्षवद्र्धनी सुमन ने उपस्थित कार्मिकों को इस वर्ष की यात्रा काल में यातायात प्लान व आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत वैकल्पिक यातायात प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। मोड़ो पर दोनों ओर कम से कम 5० मीटर की दूरी पर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े न किये जाने के बारे में बताया। जनपद की पार्किंग व्यवस्थाओं व वैकल्पिक पार्किंग से सम्बन्धित जानकारी देते हुए यातायात व्यवस्था से सम्बन्धित ड्यूटियों में नियुक्त पुलिस कार्मिकों को इन बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु अवगत कराया गया। यातायात की दृष्टि से चिन्हित सभी प्वाइन्टों पर नियुक्त प्रभारियों व अधीनस्थ कार्मिकों के मध्य आपसी समन्वय के साथ यातायात एवं पार्किंग से सम्बन्धित ड्यूटियों का निर्वहन किये जाने हेतु अवगत कराया गया।
पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत ने इस वर्ष के यात्रा काल में उच्च मनोबल के साथ ड्यूटी करने हेतु अवगत कराया गया। भीड़ नियंत्रण के दृष्टिगत लाइन व्यवस्था में लगे पुलिस बल को जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने व श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार किये जाने के निर्देश दिये गये। यह भी अवगत कराया गया कि हमारे स्तर से इस प्रकार की व्यवस्था बनी रहे कि लोगों के रेस्क्यू कार्य करने की आवश्यकता ही न पड़े, जैसे कि कुछ यात्री जानकारी के अभाव में ऐसी जगह चले जाते हैं कि वे फंस जाते हैं, और उनको लाने हेतु जाने पड़ता है, या फिर शार्ट कट रास्तों का प्रयोग करते हुए गिर कर चोट खा जाते हैं। आपका व्यवहार ही आपका परिचय है की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। इस मध्य जनपद के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का आगमन होने पर उनके द्वारा उपस्थित पुलिस बल से संवाद स्थापित कर कहा कि यहां पर ऐसे कितने लोग होंगे, जो कि पहली बार केदारनाथ धाम यात्रा से सम्बन्धित ड्यूटियों का निर्वहन करेंगे। केवल 3 पुलिस कार्मिक ऐसे थे, जिनके द्वारा पहली बार केदारनाथ धाम से सम्बन्धित ड्यूटियों का निर्वहन किया जायेगा। इस पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि इससे स्पष्ट है कि लगभग सभी लोग केदारनाथ धाम यात्रा से वाकिफ हैं।

LEAVE A REPLY