रुड़की/ देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज आईआईटी रूड़की पहुंची जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी छात्रों को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण विषय पर उन्होंने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे देश की धरोहर है, उन्होंने कहा कि अत: उन्हें जितना सम्मान और सशक्त किया जाए उतनी ही हमारे देश की समृद्धि होगी और हमारा देश सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य उनके घर, परिवार और समाज के लिए कभी भी प्राथमिकता में नहीं रहा है इसलिए उन्हें इसके लिए भी जागरूक किया जाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के शारीरिक, मानसिक, मौलिक और आर्थिक सशक्तिकरण के कारण ही घर, परिवार और देश का सशक्तिकरण हो सकता है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक स्वस्थ और समृद्ध सोच से अगर पुरुष वर्ग और एक महिला दूसरी महिला की साथी बने तो हमारे देश को एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र होने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है बचपन से माता पिता अपने बच्चों में समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के बीज बोये। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां किसी से भी कम नही है ,वह आज पुरुषों के मुकाबले हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज मे जो धारणा बनी थी आज बेटियां उसे तोडऩे का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने 3० प्रतिशत का आरक्षण लागू किया है। उन्होंने कहा कि जिसके द्वारा अब महिलाएं स्वालंबी व आत्मनिर्भर बनेगी और वह भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी। इस अवसर पर इसके साथ ही इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पाल, जिला मंत्री सतीश सैनीमंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ,प्रोफेसर एस. पी. सिंह, प्रोफेसर स्मिता झा,डॉ. अनुपमा बहादुर सहित समस्त अध्यापकगण व छात्र उपस्थित रहे।