गामा की संपत्तियों की विजिलेंस जांच कराये सरकार

0
161

देहरादून(नगर संवाददाता)। मलिन बस्तियों को मालिकाना हक प्रदान किये जाने, मेयर गामा की संपत्तियों की विजिलेंस से जांच कराने सहित नगर निगम से संबंधित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से नगर निगम तक पैदल मार्च निकालकर नगर निगम का घेराव किया और इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया और यहां तक की बाद में कुछ कांग्रेसी मेयर के कक्ष में घुस गये और वहां पर धरना दिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निगम पहुंचने पर निगम प्रशासन और पुलिस द्वारा मुख्य गेट बंद कर दिया गया जिसे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बलपूर्वक खोल दिया गया और नगर निगम में घुसे और जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर घेराव किया। यहां तक की डाक्टर सोनिया आनंद रावत एवं आशा मनोरमा शर्मा सहित कई कांग्रेसी मेयर के कार्यालय में घुस गये और वहां पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गये। इस दौरान पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया लेकिन सभी धरने पर बैठे रहे।
इस अवसर पर प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि बस्तियों को मालिकाना हक दिये जाने, मेयर की सम्पत्ति की जांच विजिलेन्स द्वारा करवाये जाने, नये बने 4० वार्डो में कामर्शियल टैक्स लगाये जाने के विरोध में आज नगर निगम का घेराव किया गया।
इस अवसर पर गोगी ने कहा कि नगर निगम द्वारा हठधर्मिता के साथ 4० नये वार्डो में टैक्स लगाया जा रहा है, जबकि नये वार्डों के गठन के समय कैबिनेट द्वारा नये वार्डों में 1० वर्षो तक कॉमर्शियल टैक्स नहीं लगाये जाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि मलिन बस्तियों को मालिकाना हक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मलिन बस्तियों का नियमितीकरण का फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस फैसले को तुरंत लागू किया जाए और वहां के निवासियों को मालिकाना हक प्रदान किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने शहर की बदहाली पर मेयर को जमकर कोसा।
इस अवसर पर गोगी ने कहा कि आश्चर्यजनक है कि देश के छोटे व्यापारी, कामगार की आय तो नोटबन्दी के बाद तथा भाजपा सरकारों के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण कम हो रही है, लेकिन मेयर और भाजपा नेताओं की संपत्ति असाधारण रूप से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आय बढ़ाने की यह चमत्कारी युक्ति आम जनता से भी साझा करें। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेयर की सम्पत्ति साढे चार वर्ष में 1० गुना बढऩे के मामले पर भी जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने राज्य सरकार से मेयर की संपत्ति मामले की विजिलेंस से जांच की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पूरा शहर बदहाल है सड़कें जाम और खुदाई से चलने लायक नहीं बची हैं और केंद्र, राज्य सरकार तथा निगम की ट्रिपल इंजन की सरकार बिना बात अपनी पीठ थपथपा रही है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के मामलों पर लगातार संघर्षरत रहे हैं और आगे भी रहेंगें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा। इस अवसर पर मार्च तथा घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं ने निगम से संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन को दिया। इस अवसर पर प्रदर्शन में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ,गोदावरी थापली,प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ विजेंद्र पाल,पार्षद संगीता गुप्ता ,सुमित्रा ध्यानी ,कोमल बोहरा ,अर्जुन सोनकर ,मुकेश सोनकर ,अमित भंडारी, हुकुम सिंह गढिय़ा , अमित भंडारी,सागर लामा ,सोनिया आनंद,आशा मनोरमा शर्मा ,शहजाद अंसार, मुकीम अहमद ,सभासद जितेंद्र तनेजा ,अमित खन्ना, डॉ अरुण रतूड़ी,सुमित खन्ना ,विनीत प्रसाद भट्ट ,अभिषेक तिवारी ,संजय भारती ,अवधेश कटारिया ,अंजू भारती ,राजेश पुंडीर ,विक्रांत राठी ,शकील भाई ,राजेश पवार ,जाहिद अंसारी ,प्रमोद गुप्ता ,शाहिद,सोनिया आनंद रावत ,आशा शर्मा ,चंद्रकला नेगी ,मीना रावत ,पुष्पा पंवार ,अनुराधा तिवारी ,संध्या थापा,निर्मला,सविता सोनकर,सुषमा सैनी ,अनीता शर्मा,रेखा दास सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY