कई साधनों की बीच कोई नहीं ले सका रेडियो की जगह

0
169

ऋषिकेश/ देहरादून(संवाददाता)। योग नगरी ऋषिकेश में आज ऋषिकेश वासियों को पहला एफएम रेडियो की सौगात मिल गई है। ढालवाला के भारतीय ग्रामोत्थान संस्था से प्रसारण होने वाला पहला एफएम चौनल रेडियो ऋषिकेश 9० एफएम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि रेडियो प्रदेश को दुनियाभर में सुना जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाएगा और लोगों के दुख, दर्द के साथ ही समस्याओं को उजागर भी करेगा। उन्होंने कहा कि संचार क्रांति के दौर में अब भले ही मनोरंजन के बहुत सारे साधन उपलब्ध हैं, लेकिन रेडियो की जगह कोई नहीं ले पाया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर रेडियो सुनने की सुविधा उपलब्ध होने से श्रोताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी पहुंच गांव-गांव घर-घर तक है तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मन की बात रेडियो का सहारा लेते हैं।
उन्होंने कहा कि एमएफ के कार्यक्रम शुरू किए जाने की वजह से युवा पीढ़ी भी रेडियो से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि रेडियो के माध्यम से भी स्थानीय प्रतिभाओं, कलाकारों, शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों को मंच उपलब्ध होगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय ग्रामोत्थान संस्था का स्थलीय निरक्षण कर वहां बन रहे घरेलू उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामोत्थान संस्था की सराहना करते हुए कहा की भारतीय ग्रामोत्थान संस्था महिलाओं को रोजगार देने के साथ साथ पहाड़ी उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा तैयार किए गए तरह-तरह के उत्पाद बाजार में अपनी खास पहचान बना रहे हैं। उच्च गुणवत्ता वाले इन उत्पादों की मांग देश के विभिन्न प्रदेशों के साथ ही विदेशों में भी बढ़ रही है। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मनि की रेती रोशन रतूड़ी, अतुल चंदोला, उनियाल चंदोला मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY