राष्ट्र को कमजोर करने वालों पर दर्ज करायेंगें देशद्रोह का मुकदमा

0
204

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार में आज लोकतंत्र खतरे में है और इसे बचाने का कार्य कांग्रेस कर रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर राष्ट्र को कमजोर करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोकपाल आंदोलन, सदन में नियमावली का उल्लंघन, पत्रकारों को धमकाना आदि को लेकर केन्द्र व भाजपा नेताओं के वीडियो निकाले जा रहे है।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में राहुल गांधी की सदस्यता खत्म की गई और प्रधानमंत्री सहित भाजपा एवं आरएसएस के नेताओं द्वारा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की गई अनर्गल टिप्पणियों के विरोध में आठ अप्रैल से प्रदेश भर में तहरीर दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ तीन अप्रैल से यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई एवं फ्रंटल संगठन प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्टकार्ड अभियान चलायेंगें और इसके साथ ही 15 से 2० अप्रैल में दिल्ली में सभा और 15 से 25 अप्रैल को रैली और दून में 25 ासे 3० अप्रेल को बडी रैली लोकतंत्र को बचाने के लिए की जायेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार एवं भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है और कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल लोकतंत्र को बचाने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है और राहुल गांधी के प्रमुख अंशों को सदन की कार्यवाही से बाहर किया गया और लंदन में लोकतंत्र को खतरे और देश की इकोनॉमी पर प्रहार किये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अडानी अंबानी से क्या संबंध है और 2० हजार करोड रूपये किसके है और सदन में प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे रही है और अडानी को बचाने के लिए यह सब केन्द्र सरकार ने आनन फानन में किया।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे में राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त कर दी गई और 2०19 चुनाव के दौरान दिये भाषण पर चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया और जबरदस्ती 2०21 में एक केस को पुन: खोला गया जिस पर स्टे था और दो साल की सजा के बाद अब उनका आवास छीनने वाले वहीं लोग है। उन्होंने कहा कि सावरकर जो 6० रूपये की पेंशन के लिए अंग्रेजों के साथ और आज अधर्म की राजनीति कर रहे है और प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का आज तक खुलासा नहीं किया गया है और आदिशंकराचार्य को नहीं पचा पा रहे है और जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम कांग्रेस शासन काल में पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार विजय माल्या को छोड़कर देश को लूटने वाले 21 लोग गुजरात से संबंध रखते है। उन्होंने कहा कि देश को लूटने वालों को कहां से संरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद नीरव जोदी आदि 1०-1० हजार करोड रूपये लेकर फरार है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को शुपरनखां, जर्सी गाय, जर्सी गाय का बछड़ा आदि की प्रधानमंत्री सहित अन्य भाजपा नेताओं ने की लेकिन आज तक माफी नहीं मांगी और इसके लिए राज्य के साथ ही साथ देशभर में तहरीर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार में राहुल गांधी के खिलाफ एक और मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है और विपक्षी पार्टियों को जबरन फंसाया जा रहा है और विपक्ष को नेस्तनाबूद करना चाह रही है और 5० करोड की गलफ्रैंड और 2० हजार करोड का ब्वॉयफ्रेड कौन है जनता जवाब मांग रही है। इस अवसर पर मथुरादत्त जोशी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मेरा घर राहुल गांधी का घर पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वार्ता में सूर्यकांत धस्माना, मथुरादत्त जोशी, लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, अमरजीत सिंह, गोदावरी थापली, डा. जसविन्दर सिंह गोगी, शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY