मेयर गामा पर दहाडे़ माहरा

0
136

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि भाजपा के विषय में जो कहा जाता है कि वह वाशिंग मशीन है वह घुलकर बाहर निकलता है और इसी प्रकार से मेयर दून सुनील उनियाल गामा के कारनामों के पत्र प्रदेश भर में घूम रहे है और उनकी संपत्ति जिस तेजी से बढी है वह आश्चर्य में डालने वाली है। उन्होंने कहा कि मेयर को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मेयर ने अपनी संपत्ति दो करोड से अधिक की शपथ पत्र के माध्यम से दिखाई थी और आज 1०० प्रतिशत से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि मेयर की संपत्तियों का प्रदेश के मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए और तत्काल प्रभाव से इसकी जांच की जानी चाहिए और कांग्रेस इस मामले को लेकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कानून तोडने में भाजपा के ही लोग शामिल है और पूर्व में यूकेएसएससी भर्ती घोटाले व पेपर लीक मामले में भी भाजपा के ही लोग शामिल रहे है और अंकिता हत्याकांड में आज तक वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है और इस हत्याकांड में भाजपा के ही लोग शामिल रहे और अब आय से अधिक संपत्ति मामले में दून मेयर सुनील उनियाल गामा का नाम आया है।
उन्होंने कहा कि अपने, पत्नी और पुत्र के नाम से 11 संपत्तियां खरीदी और पहले चार संपत्तियां दो तीन करोड से आज 2० करोड से अधिक की हो गई है और प्रदेश के मुखिया को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और जब तक जांच होती है तब तक मेयर गामा को पद से इस्तीफा देकर जांच में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में मथुरादत्त जोशी, पी के अग्रवाल, गरिमा माहरा दसौनी, नवीन जोशी, बीरेन्द्र पोखरियाल, अमरजीत सिंह, राजेेश चमोली आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY