योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक डिप्लोमा बेराजगारों का सचिवालय कूच

0
201

देहरादून(नगर संवाददाता)। तीन सौ पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक डिप्लोमा बेराजगार संघ उत्तराखण्ड ने राजधानी में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर सचिवालय कूच किया लेकिन पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये।
यहां संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीतू बडोनी के नेतृत्व में परेड ग्राउंड में इकटठा हुए और वहां से तीन सौ पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक डिप्लोमा बेराजगार संघ उत्तराखण्ड ने राजधानी में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर सचिवालय कूच किया लेकिन पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 22 पदों पर होने वाली नियुक्ति को निरस्त किया जाये और सभी तीन सौ पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाये। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक डिप्लोमाधारकों को नियुक्ति प्रदान किये जाने कि आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखण्ड के लगभग 3०० से अधिक बेरोजगार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक डिप्लोमाधारक रोजगार की मांग को लेकर उत्तराखण्ड राज्य में संघर्ष कर रहे हैं परन्तु बेरोजगार डिप्लोमाधारकों को अतिथि तक नियुक्ति नहीं मिल पायी है। जो चिंताजनक है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक वर्ष पूर्व आयुष निदेशालय उत्तराखण्ड ने 13 पदों पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक को प्रत्येक जनपद के जिला चिकित्सालयों के आयुष विंग में नियुक्ति प्रदान की है, जो कि निदेशालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बहुत करीबी थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विशेष तौर से ज्ञात हुआ है कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के 22 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शासन स्तर पर विचाराधीन है जिसे लेकर डिप्लोमाधारक अपना विरोध दर्ज कर रहे है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अधिकतर डिप्लोमाधारक नौकरी की अधिकतम आयु सीमा को पार करने की कगार पर है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चिंतनीय विषय यह भी है कि अधिकतर डिप्लोमाधारक अत्यंत गरीब परिवार से सम्बंध रखते हैं, जिनकी नियुक्ति को लेकर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शासन में विचाराधीन योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के 22 पद पर नियुक्ति प्रक्रिया रोककर 3०० पदों को सृजित कर यथाशीघ्र नियुक्ति दी जाए। प्रदेश के समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सकों में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के 3०० पदों (एक महिला एवं एक पुरूष का सृजन कर शीघ्र नियुक्ति दी जाए। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आयुर्वेद विभाग में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहापक का एक पृथक से प्रकोष्ठ बनाया जाए। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि बेरोजगार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक डिप्लोमाधारकों की उक्त मांगों पर शीघ्र ही विचार कर उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाये। इस अवसर पर नीतू बडोनी प्रदेश अध्यक्ष, सचिन कुमार प्रदेश संरक्षक, अंबिका नेगी, पुनीत गैरोला, ललिता शाह, विवेक बिजल्वाण, वन्दना नेगी, रोशनी पाल, विकास गौड़, संदीप महर प्रदेश महासचिव सहित अनेकों बेरोजगार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY