एक तरफ कर्ज में डूबे परिवार कर रहे आत्महत्या: कांग्रेस

0
172

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों पर देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि घाटे का बजट पेश कर उत्तराखंड सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। वहीं, बिजली, पानी के रेट बढ़ाकर लोगों पर महंगाई का चाबुक मारा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वहीं, शराब को सस्ता किया जा रहा है। सरकार खुद कर्ज में डूब रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आमजन भी कर्ज में डूब रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण बागेश्वर जिले में एक परिवार की महिला और तीन बच्चों की आत्महत्या के रूप में देखा जा सकता है। इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से पारित किए गए वर्ष 2०23-24 की बजट पिछले साल की तुलना में 18 फीसद की वृद्धि के साथ 774०7 करोड़ का बजट है। उन्होंने कहा कि दावा किया गया है कि इसके लिए 24744.31 करोड़ रुपए सरकार अपने संसाधनों से जुटाएगी। उन्होंने कहा कि फिर सवाल उठता है कि बाकी 52663 करोड रुपए सरकार कहां से जुटाएगी। इसका उल्लेख बजट में स्पष्ट रूप से नहीं किया गया है। धीरे धीरे अब साफ होने लगा है कि इस घाटे को पाटने के लिए सरकार बिजली, पानी के रेट बढ़ाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह अन्य मदों पर भी लोगों पर महंगाई की मार पडऩे वाली है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट के फैसले से पता चला कि राज्य में शराब सस्ती हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ बिजली, पानी महंगे हो रहे हैं, वहीं शराब को सस्ता करना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि शराब से ही राजस्व में वृद्धि की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी से लोगों को राहत दी जा सकती थी, लेकिन सरकार ने इससे उलट ही किया। उन्होंने कहा कि ऐसे में साफ है कि सरकार के पास न तो कोई साफ नीति है और न ही विजन है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता इसे समझने लगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जनता ही खुद इसका सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि क्योंकि कांग्रेस की ऐसी पार्टी है, जिसकी आर्थिक नीतियां रोजगार परक, गरीबी उन्मूलन, विकासपरक वाली है। उन्होंने कहा कि महिला के पति पर कर्ज था ऐसे में परिवार ने आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि घिरौली जोशीगांव में किराए के मकान में रहने वाले भूपाल राम की पत्नी नीमा देवी (4०), पुत्री अंजलि (14), पुत्र कृष्णा (8), पुत्र भाष्कर (5-6 माह) के सड़े गले शव बरामद बीते दिनों घर के भीतर से बरामद हुए थे।
उन्होंने कहा कि मृतका की 14 वर्ष की बेटी अंजलि के सुसाइड नोट से साफ हो गया कि परिवार की स्थिति काफी खराब थी और मुखिया के सिर पर कर्ज काफी था। शर्मा ने बताया कि पुलिस तक ने दावा किया कि घर में ना तो रसोई गैस सिलेंडर था और ना ही अनाज का एक दाना था। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि होली के दिन परिवार के चार सदस्यों ने मौत को गले लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए यह शर्म की बात है कि त्योहार के दिन भी किसी के घर में अनाज का एक दाना तक नहीं है। उन्होंने कहा कि बात प्रदेश के विकास की होती है, लेकिन हकीकत कुछ और बयां कर रही है। उन्होंने कहा कि सवाल उठता है कि आखिर मुफ्त राशन किसे बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सालभर में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर किसे दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ किसे दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY