मोहंड के जंगल में किसने तोडी पेपरों की सील

0
158

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखंड बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा है कि राज्य, राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय गिरोह में नकल माफियाओं की बड़ी चैन बनी हुई है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि कंटेनर में रखे आईईएलटीएस पेपरों की सील मोहंड के जंगलों में आखिर किसने तोडी और इसका उन्हें राज्य सरकार को जवाब दिया जाना चाहिए और इस ओर त्वरित कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर राज्य सरकार नकल विरोधी कानून लागू करने पर अपनी पीठ थपथपा रही है।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगार संघ लगातार परीक्षाओं को पारदर्शी रूप से करवाने की लड़ाई लड़ रहा है और हाल ही में कनिष्ठ सहायक परीक्षा के दौरान जो प्रश्न पत्र अभियार्थियो को प्राप्त हुए थे, उन प्रश्नपत्र के सील पहले से ही टूटी हुई थी। उन्होंने कनिष्ठ सहायक परीक्षा के दौरान जिस 17 फुट कंटेनर में प्रश्नपत्र मौजूद होते हैं और उस कंटेनर को मोहंड क्षेत्र में देहरादून और रुड़की की दो गाडिय़ों में सवार लोगों ने रोककर ताला तोडऩे का आरोप लगाया और कहा कि कंटेनर के चालक को तीसरे दिन कंटेनर के संचालक ने पकड़ा और उससे पूरी जानकारी ली और जब चालक ने हकीकत बताई तो पुलिस 27 फरवरी से लेकर आज तक मुकदमा दर्ज नहीं कर पाई है और परीक्षा धांधली से जुडे विषय पर पुलिस को देवेन्द्र कपूर द्वारा रेड फ्लैग किया गया और बाजार चौकी थाना पटेलनगर द्वारा संज्ञान ग्रहण कर दो पुलिस कांस्टेबल जांच के लिए भेजे गये।
उन्होंने कहा कि बाजार चौकी के जांच कर्मियों ने देवेन्द्र कपूर की शिकायत पर जितेन्द्र कुमार निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और पूछताछ में एक बेहद चौकाने वाला खुलासा हुआ कि आईईएलटीएस परीक्षा धांधली को अंजाम देने के लिए जितेन्द्र कुमार निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश ने 3० लाख के लालच में संलिप्तता स्वीकार की और जितेन्द्र कुमार को यह प्रलोभन देने वाले गैंग की कार्रवाई का विस्तृत खुलासा है।
उन्होंने कहा कि चालक जितेन्द्र कुमार को रात भर थाने में रखने के बाद दूसरे दिन दोपहर में उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज का कहना है कि घटना जिस क्षेत्र में घटी वहीं रिपोर्ट की जाये। उन्होंने मामले को निजी क्षेत्र से जुडी हुई परीक्षा का मामला करार करते हुए भी विषय की गंभीरता को दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि आईईएलटीएस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी उत्तराखंड प्रदेश से थे ओर यह सीधे सीधे उत्तराखंड के हितों जुडा हुआ प्रकारण है। उन्होंने कहा कि पुलिस तब से लेकर कभी पटेलनगर थाने, कभी मोहंड थाने और बिहारीगढ़ थाने के चक्कर कटवा रही है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही इस मामले पर नहीं की गई है लगातार मामले को दबाने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देवेन्द्र कपूर और कुलदीप सिंह ढींगरा द्वारा आईईएलटीएस परीक्षा धांधली प्रकरण को लेकर 28 फरवरी को मोहंड चौकी अंतर्गत थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर पहुंचे लेकिन वहां पर किसी भी प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और बाद में कुलदीप सिंह ढींगरा न यूपी जनसुनवाई एप्प पर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी 23 को ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड कंपनी को डिजिटल लॉक से छेडखानी की जानकारी मिली थी तो उन्होंने अनुबंधित मोटर मालिक कुलदीप सिंह से संपर्क किया और इस संबंध अलर्ट जारी किया और इस पर आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है जो चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में कई नकल माफिया संलिप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नकल विरोधी कानून लाने के बाद जो बात कह रही है कि हमने तीन परीक्षा नकल विहीन कराई है, जो कि पूरी तरह से गलत है और राज्य सरकार अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में त्वरित कार्यवाही किये जाने की जरूरत है। इस अवसर पर वार्ता में ट्रांसपोर्ट का कार्य करने वाले व कंटेनर स्वामी कुलदीप सिंह ढिंगरा के अलावा अनेकों बेरोजगार आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY