भीमताल में भारत माउटेन साइकिल रैली का आयोजन किया गया

0
150

नैनीताल(भुवन ठठोला)। नैनीताल जिले में कुमाऊ मंडल विकास निगम और यूथ हॉस्टल फाउंडेशन द्वारा 42 किलोमीटर की साहसिक खेल गतिविधियां आजादी अमृत महोत्सव2० भारत माउंटेन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें काठगोदाम से अमृतपुर छोटा कैलाश जंगलियागांव होते हुए भीमताल तक साइकिल रैली मैं सैकड़ों साइकिल राइडर ने इस रैली में दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने भाग लिया लिया। पर्यटन से उत्तराखंड में माउंटेन बाइकिंग को नई पहचान दिलाने के लिए इस साइकिल रैली का आयोजन किया गया है जो कि साइकिलिस्ट और माउंटेन बाइकिंग करने वालों को नया रुट प्रदान करेगा और पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों को माउंटेन बाइकिंग के रूप में नई पहचान दिलाएगी पर्यटन की दृष्टि से भी एक नए आयाम पर उत्तराखंड को अलग पहचान दिलाएगा। इस साइकिल रैली का समापन भीमताल टीआरसी में हुआ।

LEAVE A REPLY