पुष्कर की गुगली से कांग्रेस -बॉबी क्लीन बोल्ड

0
148

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री ने युवाओं पर हुये लाठीचार्ज के बाद साफ संकेत दे दिये थे कि वह युवाओं के भविष्य को खराब नहीं होने देंगे और उन पर दर्ज मुकदमों को वह वापस लेंगे। मुख्यमंत्री के मन में जो संकल्प युवाओं के भविष्य को लेकर दिखाई दे रहा था वह संकल्प उन्होंने राज्य की विधानसभा में पूरा कर दिखाया और साफ संदेश दिया कि लाठीचार्ज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी लेकिन जिनके खिलाफ गैंगेस्टर और कई धाराओं में मुकदमें दर्ज हुये हैं उन्हें सरकार वापस लेगी। मुख्यमंत्री की एक गुगली से बॉबी पंवार की जहां सारी राजनीति धडाम हो गई वहीं मुख्यमंत्री की घोषणा से उन युवाओं के चेहरे खिलखिला गये जो अपने ऊपर लगे मुकदमों को लेकर भय के माहौल में जी रहे थे जिन्हें इस बात का डर सता रहा था कि मुकदमों के कारण अब उनका भविष्य खत्म हो गया है? मुख्यमंत्री ने अपने वायदे को पूरा कर जिस तरह से बडा दिल दिखाया है उससे साफ नजर आ गया है कि वह बदले की राजनीति नहीं बल्कि उत्तराखण्ड को संवारने और सजाने की राजनीति करने में ही विश्वास रखते हैं। युवाओं के मन में एक नई उमंग उस समय पैदा हो गई जब युवा मुख्यमंत्री ने लाठीचार्ज के बाद दर्ज हुये मुकदमों को वापस लेने का विधानसभा के अन्दर ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री का यह बडा फैसला अब इस ओर इशारा कर रहा है कि वह युवाओं को भटकने से बचाने के मिशन में काम कर रहे हैं जिससे कि उनके उत्तराखण्ड का भविष्य सुरक्षित और सही राह पर चल सके।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बडे संकल्प के साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने राज्यवासियों को साथ लेकर चलने का जो संकल्प ले रखा है उसी का परिणाम है कि आज राज्य में भ्रष्टाचारी और घोटालेबाजों के मन में एक बडा डर देखने को मिल रहा है। उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार से हुई भर्तियों का काला सच आवाम के सामने लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो पहल की है उसकी गूंज उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक भी सुनाई दे रही है। हालांकि इन भर्तियों की आड में कुछ लोग सरकार के मुखिया के खिलाफ एक बडी साजिश रचकर उन्हें घेरने के मिशन में एक बडा चक्रव्यूह रच चुके थे और जब राज्य के मुखिया ने नकल माफियाओं के सिंडिकेट पर नकेल लगाने के लिए मजबूत नकल विरोधी कानून बना दिया तो फिर इन भर्तियों की जांच सीबीआई से कराने को लेकर क्यों उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार अपनी जिद पर अडकर आंदोलन की राह पर निकले हुये हैं? गांधी पार्क के बाहर युवाओं और पुलिस के बीच हुये लाठीचार्ज और पथराव की घटना के बाद पुलिस ने युवाओं पर मुकदमें कायम कर उन्हें जेल भेज दिया था जिसके बाद कांग्रेस को बैठे बिठाये राजनीति करने का बडा हथियार मिल गया था।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को जेल से छुडवाने के लिए खुद एक पहल की और उनके सरकारी अमले ने जमानत के दौरान अपने तेवर शांत रखे और उसके बाद युवाओं की जमानत हो गई थी। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं पर दर्ज हुये मुकदमों को देखते हुए अपनी मंशा साफ की थी कि वह युवाओं को खुद गले से लगायेंगे और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को भी सरकार वापस लेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस संकल्प और बडे विजन को लेकर ‘याईम स्टोरीÓ ने तेरह फरवरी को मुख्य पृष्ठ पर खबर प्रकाशित की थी कि बेरोजगार छात्रों को गले लगायेंगेे पुष्कर और यह भी साफ लिखा था कि ‘तो बडा दिल कर बेरोजगारों पर दर्ज मुकदमें करायेंगे समाप्तÓ। ‘याईम स्टोरीÓ की खबर पर बीते रोज राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के अन्दर उस समय मोहर लगा दी जब उन्होंने राज्य के बेरोजगार युवाओं पर दर्ज हुये मुकदमों को वापस लेने का बडा ऐलान कर उन सभी साजिशकर्ताओं की रणनीति को धडाम कर दिया जो लाठीचार्ज की आड में सरकार को घेरने का चक्रव्यूह रच रहे थे? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का ऐलान करके यह साबित कर दिया कि वह बदले की भावना से राजनीति नहीं करते और उन्हें राज्य के युवाओं से बेहद लगाव है क्योंकि वह युवा पीढी को साथ लेकर उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने का एक बडा विजन अपने दिमाग में लेकर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की एक गुगली से कांग्रेस और बॉबी पंवार राजनीति पिच पर क्लीन बोल्ड हो गये।

LEAVE A REPLY