बजट में रखा गया हर वर्ग का ध्यान: मुख्यमंत्री

0
142

गैरसैंण भराड़ीसैंण(संवाददाता)। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद ने कहा कि बजट में युवाओं पर खास फोकस किया गया है। अब प्रदेश का युवा नौकरी करने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनेगा। बजट में स्वरोजगार योजना के लिए 4० हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री द्वारा पेश किए जा रहे उत्तराखंड के बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है। प्रदेश सरकार ने सश्क्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में बजट को तैयार किया गया है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट पेश करते हुए कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में नंबर वन बनाएंगे। वित्त मंत्री ने स्थानीय उत्पादों के निर्यात को सरकार की पहली प्राथमिकता बताई। उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बात कही गई।
इस अवसर पर सदन में बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट को लेकर प्रदेश की जनता की कई उम्मीदें हैं, इसलिए जनता के सुझाव भी पूर्व में बजट में लिए गए थे। सीएम ने कहा कि बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है। अग्रवाल के मुताबिक 2०25 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का बजट अहम भूमिका निभाएगा। सरकार ने राज्य के विकास से लिए जो भी प्राथमिकताएं तय की हैं, उनकी झलक बजट में दिखाई देगी।

LEAVE A REPLY