28 अगस्त को निकलेगी भगवान टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा

0
253

देहरादून(नगर संवाददाता)। श्री 1०० महन्त कृष्ण गिरी महाराज व दिगम्बर भरत गिरी महाराज के पावन सान्निध्य में टपकेश्वर महादेव सेवादल द्वारा टपकेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे अनेक नगरों से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गई और सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
इस अवसर पर अनेक कलाकारों द्वारा अपने मधुर भजन प्रस्तुत कर देहरादून की धर्मप्रेमी जनता को मंत्रमुग्ध किया गया। भजन संध्या के पश्चात विशाल भण्डारे का लोगों ने आनन्द लिया।
इस अवसर पर श्री 1०8 महन्त कृष्ण गिरी महाराज व दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने सेवादल के सभी पदाधिकारियों व सेवादल के सदस्यों तथा नगर की धर्मप्रेमी जनता की उपस्थिति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा 28 अगस्त 2०23 (त्रयोदशी) दिन सोमवार को निकाले जाने की घोषणा की गई ।
इस अवसर पर श्री 1०8 महन्त कृष्ण गिरी महाराज व दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने उपस्थित सभी धर्मप्रेमी जनता के साथ फूलों की होली खेली, जिसका सभी जनता ने आनन्द लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। साम्प्रदायिक सौहार्द, सद्भाव, एकता व भाईचारे का प्रतीक होली पर आओ संकल्प लें कि हम अपने भीतर की सभी बुराइयों का अंत करेंगे।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अपने शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करेंगें। इस अवसर पर आयुक्त सूचना आयोग विवेक शर्मा ने होली की शुभ कामना देते हुए कहा कि हमारे सभी त्यौहार जनकल्याण पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि वह हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। हमें इन संदेशो को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म के साथ साथ हमें राष्ट्र के प्रति भी समर्पित व जागरूक रहना होगा। इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खण्डेलवाल, देवेन्द्र कुमार (डी.के). आशीष गुप्ता, राम माटा, रजनीश यादव, अमित कश्यप अचिन जैन, रोहित अग्रवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति व साधु सन्त उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY