जी-2० उत्तराखण्ड के लिए बडी उपलब्धि

0
130

नैनीताल (भुवन ठठोला)। उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री ने कहा कि जी2० समिट के बाद भारत के साथ उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर चमक जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्रीय विपक्ष गैर जिम्मेदाराना और बचकाना है। नैनीताल स्थित राज्य अतिथि में कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री पहुँचे थे।
जी2० पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। भट्ट ने कहा कि 1999 में जी2० की स्थापना के बाद हर वर्ष अलग अलग देशों में होती है। इस बार सबसे बड़ा भारत मे हो रहा है। आर्थिक तंगी से गुजरते विश्व के बीच हम इस बैठक को संभाले हुए हैं। हमने अपनी आर्थिक स्थिति को संभाला है। हमारे राष्ट्र फूल कमल के साथ पृथ्वी से जोड़ता है। इस वर्ष कुछ मित्र देश जैसे बांग्लादेश इजिप्ट, मौरिषयस, ओमान, संयुक्त अरब एमीरेट्स आदि को भी बुलाया है। बैठक में आर्थिक और शेरपा ट्रेक पर चर्चा होगी। ये अलग अलग देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या राजा होते हैं जो अपने राष्ट्र का नेतृत्व करते हैं। हमारा नेतृत्व नीति आयोग के सी.ई.ओ.करेंगे। मंत्री ने कहा कि हमारा अन्न का भंडार भरा है और जिन देशों में भुखमरी जैसी स्थिति है, उन्हें हम अन्न देने की स्थिति में हैं। ये समिट के बाद भारत और उत्तराखंड की तस्वीर दुनिया के सामने रखी जाएगी। देश का गैर जिम्मेदाराना और बचकाना विपक्ष है। विपक्ष गर प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगाता है तो जनता उसका जवाब देगी। नैनीताल में पर्यटकों के लिए लाइट एंड साउंड शो का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। शत्रु संपत्ति पर बोलते है भट्ट ने कहा कि कार्य प्रगति पर है। कुछ वाद न्यायालय में विचारधीन है। कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मनोज जोशी, मोहित साह, नितिन कार्की, विक्की वर्मा, पुष्कर मेहरा, दया किशन पोखरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY