पाश्चात्य संस्कृति वैलेंटाईन का पुतला फूं क कर जताया विरोध

0
145

देहरादून(नगर संवाददाता)। भारतीय हिन्दू परिषद के तत्वावधान में वैलेंटाईन डे पर पाश्चात्य संस्कृति वैलेंटाईन का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर पाश्चात्य संस्कृति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर राजधानी के सार्वजनिक जगहों और होटल हुक्का बार, स्पा सेन्टर का भ्रमण करके प्रेम के नाम पर अशलिलता फैलाते युगल प्रेमियो को कढे शब्दो मे चेतावनी देते हुये कि भविष्य मे दोबारा इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो कई जगहो पर अशलीलता फैलाते प्रेमी युगल प्रेमियो से भारतीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं से नोंक झोंक भी हुई।
इस अवसर पर भारतीय हिन्दू परिषद के सगठन प्रमुख गोविन्द वाधवा ने प्रेम के नाम पर युगल प्रेमियो को समझाते हुये कहा की हम लोग प्रेम के खिलाफ नहीं है और उन्होंने कहा िक मगर जिस प्रकार प्रेम के नाम पर खिलवाढ करके वैलेन्टाईन डे के बहाने से अशलीलता फैलाई जा रही है हम उसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में आप सच्चा प्यार करते है तो आप अपनी मर्यादा को सार्वजनिक नीलाम नहीं होने देंगें।
उन्होंने कहा कि हमारे देश मे मार्तशक्ति को ऊचा स्थान दिया गया यह देश नारी प्रधान देश है हमारे धर्म मे हमारी सस्क्रती मे कन्याओ को पूजा जाता है और अगर कोई इसका गलत इस्तेमाल करेगा तो उसका हम साम दाम दन्ड भेद के तहत विरोध करेगेंा और भारतीय हिन्दु परिषद द्वारा पाश्चात्य संस्कृति वैलेंटाईन का पुतला भी दहन किया गया। इस अवसर पर भारतीय हिन्दु परिषद के जिलाअध्यक्ष अमित भाटिया द्वारा वैलेनटाईन का पुतला दहन कर आम जन मानस को सन्देश देते हुये कहा की हम लोग राधा कृष्ण के प्रेम को मानने वाले है और हमारे रग रग में सीताराम का प्रेम बसता है।
उन्होंने कहा कि इस देश मे किसी वैलेंटाईन डे के नाम पर हम अश्लीलता बर्दाश्त नहीं करेंगें। इस मौके पर राजाराम, कपिल गोस्वामी, मनीष मारवाह, मयंक, नीलम त्यागी, भाग्यश्री भट्ट, गीता साहनी, ज्योति राजपूत आदि दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY