डीजीपी कार्यालय के पास गरजे कांग्रेसी, गिरफ्तार

0
245

देहरादून(नगर संवाददाता)। बेरोजगार युवाओं को बिना शर्त रिहा किये जाने व भर्ती घोटालों की सीबीआई से कराये जाने तथा बेरोजगारों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखते हुए डीजीपी कार्यालय कूच किया तो पुलिस ने सभी को सहकारिता बाजार के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने डीजीपी अशोक कुमार को बर्खास्त किये जाने की मांग की है और कहा कि लगातार आंदोलन को जारी रखा जायेगा। वहीं बाद में कुछ युवा कांग्रेसियों ने पुलिस ने गिरफ्तार कर परेड ग्राउंड के पास छोड दिया।
यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं खटीमा विधायक व सदन में उप नेता भुवन कापडी के आहवान पर कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और वहां से भर्ती घोटालों की सीबीआई से कराये जाने की मांग कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजीपी कार्यालय कूच किया तो पुलिस ने सभी को सहकारिता बाजार के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा जो बेरोजगारों पर लाठीचार्ज कर उनको घायल किया गया और यह लाठीचार्ज बेरोजगारों पर नहीं उत्तराखण्ड की आत्मा पर किया गया है, जिसने उत्तराखण्ड को शर्मशार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन बेरोजगार युवाओं की सपनों की नीव पर उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ है उन्ही के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी।
इस मौके पर उप नेता सदन भुवन कापडी ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त तो न हो सका परन्तु कानून मुक्त जरूर हो चुका है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बेरोजगार नौजवानों पर बिना उकसावे के लाठीचार्ज के विरोध में नौजवानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई लगाम लगा पा रही है और ना ही नकल माफिया पर लगाम नहीं लगा पा रही है जो चिंताजनक है। इस दौरान कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कुछ कांग्रेसजनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें परेड ग्राउंड के पास छोड़ दिया गया। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता सदन भुवन कापडी, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सजवाण सहित अनेक कांग्रेसजन कचहरी स्थित शहीद स्थल पर बेरोजगार युवाओं से मिलने जा रहे थे तो पुलिस ने सभी को एस्ले हॉल चौक पर बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठे रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वहीं पर बैठकर बेरोजगार युवाओं को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से वार्ता की और आश्वासन दिया की कांग्रेस पूरी तरह से उनके साथ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, प्रदेश महामंत्री मनीष कुमार नागपाल, फारूख राव, लक्की राणा, आलोक मेहता अरविन्द गुरूंग, आशा मनोरमा शर्मा, आशा टम्टा, विरेन्द्र पंवार, शमीम मंसूरी, महेन्द्र नेगी गुरूजी, मोहन भंडारी, मोहन काला, रोबिन त्यागी, विकास नेगी, जगदीश धीमान, विनित भटट बन्टु, मोहन भण्डारी, आयुष गुप्ता, संदीप चमोली, संगीता गुप्ता, सचिन थापा, अभिषेक तिवारी, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी आदि कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY