होटल मालिक की मौत का गुनाहगार कौन था आईपीएस?

0
114

आईपीएस के नाम पर कौन डाल रहा पर्दा!
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। दिल्ली के एक प्रसिद्ध होटल मालिक द्वारा जब आत्महत्या की गई थी तो उसके बाद यह आशंका उठी थी कि उत्तराखण्ड के एक आईपीएस का पैसा होटल मालिक ने ले रखा था और कथित आईपीएस पैसा मांगने के लिए होटल मालिक पर दबाव बना रहा था जिसके चलते होटल मालिक ने आत्महत्या कर मौत चुन ली थी। होटल मालिक की मौत ने एक आईपीएस का नाम खूब उछला और राज्य के गलियारों में यह बहस शुरू हुई कि आखिरकार वो कौन धनवान आईपीएस है जिसने होटल में अपना करोडो रूपया इनवेस्ट किया हुआ था? उत्तराखण्ड के एक कथित आईपीएस का नाम होटल मालिक की आत्महत्या के मामले में सामने आने पर उत्तराखण्ड सरकार भी काफी गंभीर दिखाई दी थी और राज्य के एक पुलिस अफसर ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर इस मामले में कथित आईपीएस के नाम बताने के लिए कहा था लेकिन एक लम्बा अरसा बीत जाने के बाद भी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि आखिरकार होटल मालिक की मौत का गुनाहगार वो कौन आईपीएस था जिसके नाम को लेकर उत्तराखण्ड के अन्दर काफी शोर मचा था? राज्य के लोग इस बात को लेकर आशंकित है कि आखिरकार होटल मालिक की मौत के गुनाहगार कथित आईपीएस के नाम पर कौन पर्दा डाल रहा है जिसके चलते अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि इस आत्महत्या प्रकरण में उत्तराखण्ड के किसी कथित आईपीएस का कोई रोल था या नहीं?
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व दिल्ली के एक बडे होटल मालिक ने घर में आत्महत्या कर ली थी। प्रसिद्ध होटल मालिक द्वारा आत्महत्या किये जाने की खबर से एक बडी हलचल मच गई थी और यह सवाल उठे थे कि आखिरकार होटल मालिक के सामने ऐसा कौन सा संकट आकर खडा हो गया था कि उसे मौत का रास्ता चुनना पडा था। इस आत्महत्याकांड के बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर यह आशंकायें उठी थी कि उत्तराखण्ड के एक आईपीएस का काफी पैसा होटल में लगा हुआ था और होटल मालिक से आईपीएस अपना पैसा वापस मांग रहा था लेकिन पैसे का इंतजाम न होने के कारण होटल मालिक काफी तनाव में था और यही कारण था कि उसने कथित आईपीएस के द्वारा डाले जा रहे दबाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी? उत्तराखण्ड में दिल्ली के होटल मालिक की मौत का मामला काफी गर्माया था और यह सवाल उठने शुरू हो गये थे कि आखिरकार वो कौन दौलतमंद कथित आईपीएस है जिसने होटल में अपना करोडो रूपया लगा रखा था? होटल मालिक की मौत में एक कथित आईपीएस का नाम उछलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसे काफी गंभीरता से लिया था और कहा था कि अगर ऐसा कोई भी आईपीएस हुआ तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। वहीं एडीजे कानून व्यवस्था ने भी दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर होटल मालिक की मौत में शामिल कथित आईपीएस को लेकर उनसे जानकारी मांगी थी। काफी समय तक होटल मालिक की मौत का मामला उत्तराखण्ड के अन्दर गर्माया रहा और हर कोई यह जानने की कोशिश मंे लगा रहा कि आखिरकार क्या वास्तव में उत्तराखण्ड का कोई कथित आईपीएस ऐसा है जिसने होटल मालिक के धंधे में करोडो रूपया लगा रखा था? आत्महत्या का मामला जैसे-जैसे पुराना होता गया तो उस कथित आईपीएस के नाम को लेकर भी खामोशी होती चली गई जिसको लेकर उत्तराखण्ड के अन्दर काफी माहौल गर्मा रखा था? उत्तराखण्ड की जनता के सामने भले ही पुलिस मुख्यालय की ओर से दिल्ली पुलिस को कथित आईपीएस के बारे में जानकारी लेने के लिए पत्र लिखा गया लेकिन आज तक पुलिस मुख्यालय की ओर से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दिल्ली के होटल मालिक की आत्महत्या के मामले में उत्तराखण्ड के किसी आईपीएस का कोई लेना-देना नहीं है? उत्तराखण्ड की जनता के सामने यह आत्महत्या अभी भी एक पहेली की तरह ही दिखाई दे रही है जिस पर आवाम यह सवाल भी पूछ रहा है कि आखिरकार कौन कथित आईपीएस के नाम पर पर्दा डालने के लिए आगे आया है जिसके चलते यह साफ नहीं हो पाया कि होटल मालिक की मौत में जिस कथित आईपीएस के नाम को लेकर भूचाल मचा था उसका असली राज आखिर है क्या?

LEAVE A REPLY