हजारों श्रद्वालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

0
122

ऋषिकेश(संवाददाता)। माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर तीर्थ नगरी ऋषिकेश के गंगा तट त्रिवेणी घाट पर  हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ लिया।दिनभर  घाट गंगा मैया के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मंदिरों  में पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान दक्षिणा दी और भंडारों का भी आयोजन किया।
माघ पूर्णिमा पर देवभूमि ऋषिकेश में उत्सव सरीखे माहौल के बीच हजारों श्रद्वालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।रविवार को खिली धूप के बीच त्रिवेणी घाट पर स्नान एवं दान पुण्य करने वालों की लगातार भीड़ लगी रही।स्नान के बाद निर्धनों व असहायों को दान दक्षिणा देकर श्रद्वालुओं ने पुण्य अर्जित किया।पर्व पर तीर्थ नगरी के तमाम प्रमुख मंदिर भी श्रद्वालुओं से रोशन रहे।श्री भरत मंदिर, रघुनाथ मंदिर, गोपाल मंदिर में सामान्य दिनों की अपेक्षा आज काफी भीड़ भाड़ देखी गई।उधर पर्व में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद प्रंबध किए गये थे।त्रिवेणी घाट पर जल पुलिस के जवान दिनभर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर डटे दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY