नये साल के जश्न में डूबी तीर्थनगरी

0
123

वर्ष के अंतिम दिन को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में अपने अपने अंदाज में अलग अलग ढंग से सेलीब्रेट किया। शनिवार को हजारों सैलानियों के साथ साथ तीर्थ नगरी के लोगों में नूतन वर्ष के इस्तकबाल की मस्ती का खुमार छाया रहा।अनेकों लोगों ने पिकनिक कर जहां वर्ष का अंतिम दिन परिवार और बच्चों संग मनाया वहीं न्यू ईयर ईव पर आयोजित कार्यक्रमों में संगीत की धुनों पर लोग थिरकते रहे। नव वर्ष के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने शनिवार को सुबह सवेरे गंगा दर्शन कर नूतन वर्ष में शहरवासियों के खुशहाली की मंगल कामना की।
कुछ लोग शहर की कुछ प्रसिद्ध पार्टियों में शामिल हुए तो कुछ ने घरों में ही रहकर और पसंदीदा जायकेदार खाने के लुत्फ के साथ वर्ष का अंतिम दिन सेलीब्रेट किया।शनिवार की सुबह से ही योग नगरी ऋषिकेश में नूतन वर्ष के स्वागत की तैयारियां परवान चढऩे लगी थी।नववर्ष का स्वागत लोगों ने अपने-अपने ढंग से किया। कहीं रंगारंग कार्यक्रम हुए तो किसी ने धार्मिक आयोजन कर नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के सभी रेस्टोरेंट फुल रहे। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, केक काटकर जश्न मनाया। एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।लोगों ने केक और फूलों की खरीदारी की। शाम को कोई रेस्टोरेंट में तो कुछ सार्वजनिक स्थलों पर इकठ्ठा होकर जश्न मना रहे थे। शाम को कहीं रंगारंग कार्यक्रम तो कहीं पार्टियां हुईं। बहुत से लोगों ने रेस्टोरेंट में खा पीकर बीते वर्ष को विदा और नववर्ष का स्वागत किया। लोगों ने केक काटकर खुशी मनाई और एक दूसरे को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। ग्रीटिंग कार्ड के अलावा एसएमएस, व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भी दिनभर एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का दौर जारी रहा। नववर्ष के स्वागत में निर्मल आश्रम में महंत राम सिंह जी महाराज व संत जोध सिंह महाराज के पावन सानिध्य में धार्मिक आयोजन कर परिवार, समाज और देश के नए वर्ष की मंगल कामनाएं की गई।

LEAVE A REPLY