प्रमुख संवाददाता
देहरादून। भारतीय क्रिकेट के उभरते बल्लेबाज व विकेट कीपर ऋषभ पंत का आज सुबह दिल्ली से अपने घर रूडकी लौटते समय उस समय एक्सीडेंट हो गया जब उनकी कार रूडकी के नॉरसन बॉडर पर हम्मदपुर झार मोड पर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर लोहे की रैलिंग से जा टकराई। कार काफी तेजी में होने के कारण डिवाइडर के बीच खंबे को तोडते हुए हाईवे के दूसरी तरफ जा गिरी और कार पलटने से उसमें आग लग गई। कार में आग देखकर हरियाणा रोडवेज के बस के ड्राइवर व कंडकटर ने घायल ऋषभ पंत को जलती कार से निकालकर बचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी तो कुछ देर में ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायल को एम्बुलेंस में ले जाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया जहां से ऋषभ पंत को देहरादून मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे की खबर मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री ने फोन पर ऋषभ पंत का हाल पूछा और डाक्टरों से उनका बेहतर उपचार करने का आदेश दिया और उन्होंने साफ कहा कि ऋषभ पंत के इलाज का सारा खर्च सरकार उठायेगी। डाक्टरों का कहना है कि ऋषभ पंत की हालत ठीक है और डाक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर रूडकी आ रहे थे और लगभग सुबह पंाच बजे उनकी मसिडीस कार काफी तेजी में थी और ऐसी सम्भावनायें जताई जा रही है कि कोहरे के कारण रास्ता काफी अंधकारमय हो रखा था और रूडकी के नॉरसन बॉडर पर गाडी तेजी के साथ पलट गई और उसमें आग लग गई जिसके बाद वहां से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की बस में सवार ड्राइवर सुशील कुमार ने अपने कंडक्टर के साथ मिलकर घायल की मद्द की ओैर उसके बाद 112 नम्बर पर इस हादसे की सूचना दी। नॉरसन पुलिस सूचना मिलने के दस मिनट बाद ही मौके पर पहुंच गई और उन्होंने तत्काल घायल को समीप के अस्पताल में ले जाकर उनका उपचार कराया और उसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि गाडी के परखच्चे उड गये। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तो कुछ राहगीरों ने भी मद्द की थी और कार का शीशा तोडकर ऋषभ पंत को बाहर निकाला था। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ ऋषभ पंत ने सीट बैल्ट नहीं पहन रखी थी। क्रिकेटर ऋषभ पंत का इलाज मैक्स अस्पताल में डाक्टरों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है और अस्पताल के डाक्टर आशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि पंत को बहुत गंभीर चोटे नहीं आई है अभी फिलहाल डाक्टरों की टीम उनका चैकअप कर रही है। पैर और कमर में चोट है जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है और ऋषभ फिलहाल खतरे से बाहर है।