बोरे में बंद मिली लाश

0
142

देहरादून(संवाददाता)। बिजनौर का एक युवा मोहनी रोड में रहकर कुछ महीनों से फंड एकत्र करने का बिजनेस कर रहा था लेकिन पिछले कुछ दिनों से इलाके में वह नजर नहीं आ रहा था जिस पर इलाके के किसी भी व्यक्ति की इस ओर नजर नहीं गई लेकिन आज जब युवक के कमरे से बदबू आने लगी तो उसके बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घर का दरवाजा तोडकर अन्दर का दृश्य देखा तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई कि युवक का शव बोरे में बंद करके रखा हुआ था। इलाके में यह बात आग की तरह फैल गई कि युवक की हत्याकर उसके शव को उसी का साथी सम्भवत: उसे बोरे में बंद करके उसके पैसे लेकर फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लग गई हैं? हालांकि इस हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मृतक व उसके साथी की सारी जानकारी हासिल कर हत्यारों को खोजने के मिशन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के किराए के मकान में अशरफ रह रहा था जिसके साथ उसका दोस्त भी किराए पर रहता था जिसका नाम सलमान बताया जा रहा है। मृतक का दोस्त फरार है जिसकी तलाश में राजधानी पुलिस जुटी है संभवत घटना को अंजाम देकर सलमान फरार हुआ है। किराए के मकान के अन्य लोगो से भी पूछताछ की जा रही है।
24 तारीख को आखरी बार दिखा था सलमान
सूत्रों के मुताबिक अशरफ और सलमान को आखिरी बार 24 तारीख को देखा गया था जिससे कयास लगाए जा रहे है की अशरफ की हत्या हुए 5 दिन का समय हो चुका है वही कमरे से बदबू आने पर ताला तोड़ा गया और मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

जल्द किया जाएगा हत्याकांड का खुलासा:एसपी सिटी
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है लोगो से पूछताछ की जा रही है। मृतक का दोस्त फरार है हत्या के पीछे क्या वजह है इसका पता अभी तक नही चला है,, एसपी सिटी ने बताया मृतक के सर पर चोट के निशान है शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है सलमान की तालाश जारी है जल्द ही हत्यकांड का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY