एसओजी-पटेलनगर पुलिस को मिली कामयाबी
देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान ने ऑपरेशन गैंगेस्टर का अभियान चला रखा है और इस अभियान में फरार चल रहे ईनामी बदमाशों को दबोचने का टास्क एसओजी ग्रुप के प्रभारी को मिला हुआ है जिन्होंने अपनी टीम और पटेलनगर थाना प्रभारी टीम के साथ मिलकर फरार चल रहे पच्चीस हजार रूपये के ईनामी बदमाश को दबोच लिया जिस पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस कप्तान ने कहा कि गैंगेस्टर में फरार चल रहे हर ईनामी बदमाश को सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा।
आज पुलिस कप्तान दलीप कुवर ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड एवं फरार चल रहे वांछित एवं ईनामी अपराध्धियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी व उनकी टीम को टास्क दिया हुआ है उन्होंने बताया कि पटेलनगर थाने से सहारनपुर फतेहपुर निवासी सोनू उर्फ फरमान को पकडने के लिए एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी और पटेलनगर थाना प्रभारी सूर्यभूषण के नेतृत्व में गठित टीम को सोनू उर्फ फरमान की तलाश में टास्क दिया गया। उन्होंने बताया कि एसपी सिटी सरिता डोभाल इस टीम को लीड कर रही थी। उन्होंने बताया कि सोनू उर्फ फरमान लम्बे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय से उसके कुर्की वारंट भी जारी हुये थे जिसके बाद उसे पकडने के लिए उस पर पच्चीस हजार का ईनाम घोषित किया था।
पुलिस कप्तान ने बताया कि एसओजी व पटेलनगर पुलिस टीम को सोनू अर्फ फरमान के बारे में एक लीड मिली जिसके बाद दोनो ने संयुक्त रूप से ईनामी गैंगेस्टर को पकडने के लिए ऑपरेशन चलाया और ईनामी अपराधी को उसके पैतृक गांव शेखपुरा कदीम की रेती चौक स्थित टैम्पू स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सोनू उर्फ फरमान अपने ही गंाव के अपने साथियों अनवर उर्फ समीर एवं इस्तकार उर्फ तारा के साथ गैंग बनाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और अनवर उर्फ समीर इस गैग का लीडर है जिसे पुलिस ने पच्चीस अक्टूबर 2०22 को एवं इनके अन्य गैंग के सदस्य इस्तकार उर्फ तारा को चौदह अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। पच्चीस हजार के गैगेस्टर सोनू उर्फ फरमान के पकडे जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।