देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि प्रदेश में 29 दिसम्बर को राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ का आयोजन रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि शामिल होंगें। यहां सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुआ यह खेल महाकुंभ ब्लॉक स्तर और फिर जिला स्तर से होते हुए अब राज्यस्तर पर आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस महाकुंभ में लगभग तीन लाख 75 हजार प्रतिभावान खिलाडिय़ों ने अभी तक प्रतिभाग किया है। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम आने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलो के साथ ही अंर्तराष्ट्रीय स्तर के लिए अपने खिलाडिय़ों को तैयार करें। आज हमारे राज्य से बड़ी संख्या में प्रतिभावान खिलाड़ी कई खेलो में प्रतिभाग करने के साथ देश के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम अपने खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ उन्हें 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करें।
इस अवसर पर खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुम्भ 2०22 के अन्तर्गत न्याय पंचायत, विकासखण्ड, जनपद स्तर पर अण्डर-14, अण्डर-17. अण्डर-21 बालक-बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, फुटबाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल, जूडो, ताईक्वांडो, बाक्सिंग, कराटे, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी, योगा एवं मलखम्ब खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किये जाने के साथ जनपद स्तर पर सीधे 17-21 आयुवर्ग में पैन्टॉथलॉन (दौड़, लम्बीकूद, ऊंचीकूद, चिनअप ध् रस्सी कूद, बाल थ्रो) एवं राज्य स्तर पर सीधे दिव्यांगजन की एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों व खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति लागू की गई है। खेल नीति में खिलाडिय़ों के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खिलाडिय़ों के नियोजन, सामान्य आहार के साथ-साथ बेहतर डाइट की व्यवस्था, खिलाडिय़ों के लिए रोजगार के अवसर तथा सम्बंधित पूर्ण सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कहा कि खेलों का उद्देश्य सिर्फ मेडल प्राप्त करना ही नहीं है, बल्कि स्वस्थ शरीर, मस्तिष्क एवं स्वस्थ जीवन के निर्माण में भी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह सौभाग्य की बात है कि उत्तराखण्ड से खेल प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की हिस्सेदारी भी बालकों के बराबर है। प्रदेश की बालिकाएं किसी भी मामले में बालकों से कम नहीं हैं।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार ने बताया कि 662 न्याय पंचायत स्तर पर एक अक्टूबर 2०22 से 15 अक्टूबर 2०22 के मध्य एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं वालीबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इसमें आयुवर्ग अंडर 14 में बालक 63०54, बालिका 48993, आयुवर्ग अंडर 17 में बालक 67०27,बालिका 48934, कुल-बालक 13००81,बालिका 97926 शामिल रहे। उन्होंने बताया कि 95 ब्लॉक स्तर पर एथेलेटिक्स, कबड्डी,खो -खो,बालीवाल तथा सीधे ब्लॉक स्तर पर आयोजित फुटबाल एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताए आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जिनमें आयु वर्ग अंडर-14 में बालक -23997, बालिका 15832, आयु वर्ग अंडर-17 में बालक 27575,बालिका 18645, आयु वर्ग अंडर-21 बालक 216०5,बालिका 11729, कुल बालक-73177, बालिका-462०6 ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से 13 जनपद स्तर पर एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो बालीबाल, फुटबाल,बैडमिंटन तथा टेबिल टेनिस, हैण्डबाल, बास्केटबाल, जूडो, बाक्सिंग, ताईक्वांडो, कराटे की सीधी आयोजित प्रतियोगिताओं में आयुवर्ग अंडर- 14 में बालक 4346,बालिका 3587, आयुवर्ग अंडर-17 में बालक 5592,बालिका-4459, आयुवर्ग अंडर-21 में बालक 4373,बालिका 3381, कुल बालकरू 14311, बालिका 11427 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर अण्डर-14, 17, 21 आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, फुटबाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल, जूडो. ताईक्वांडो, बाक्सिंग, कराटे, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी, योगा एवं मलखम्ब खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त 17-21 आयुवर्ग में पैन्टॉथलॉन (दौड़, लम्बीकूद, ऊंची कूद, चिनअप, रस्सी कूद, बाल थो) एवं दिव्यांगजन की एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब तक कुल 217569 बालक एवं 155559 बालिकाओं सहित कुल 373128 खिलाडिय़ों द्वारा प्रतिभाग किया जा चुका है तथा लगभग 8००० खिलाडिय़ों द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया जाना है। वर्ष 2०21 में आयोजित खेल महाकुम्भ में लगभग 2.25 लाख खिलाडिय़ों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। उन्होंने बताया कि खेल महाकुम्भ के सुअवसर पर खेल विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज परिसर में राष्ट्रीय खेल की शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन हेतु रुपये 31.18 करोड़ की लागत से नवनिर्मित शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर होने जा रहे इस आयोजन में 13 जनपदों की 13 टीमें भाग लेंगी जिसमे 14 खेल होंगे। राज्य स्तर पर यह आयोजन जिले से जिले की टीमो के मध्य होंगें। इस अवसर पर वार्ता में विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, अपर सचिव व निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर,संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह सहित खेल विभाग एवं युवा कल्याण के अधिकारी उपस्थित रहे।