सुराज दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

0
129

विकासनगर (मनोज सैनी)। सुराज दिवस के उपलक्ष में जिलाधिकारी देहरादून द्वारा ग्राम पंचायत केदारावाला में आयोजित चौपाल में ग्रामवासियों की समस्या सुनी। केदारावाला के पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में 35 शिकायतेंध्समस्याएं प्राप्त हुई।
रविवार को केदारावाला के पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में मुख्यत: शिकायतें टाइल रोड निर्माण, जल निकासी, राजकीय इंटर कॉलेज में कला विषय की कक्षाएं शुरू करने, लांगा रोड नाले को भूमिगत करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान बनवाने, शीतला नदी किनारे कृषि भूमि कटाव से बचाव हेतु पुस्ता निर्माण, विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने, शौचालय निर्माण, भूमि उत्तराधिकारिओं के नाम दर्ज कराने, ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटवाने, विद्युत कनेक्शन दिलवाने, आंगनवाड़ी केंद्र में एक आंगनवाड़ी एवं सहायकों के रिक्त पद भरने आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिकाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारी को निर्देशित करते हुए चौपाल में प्राप्त हुई शिकायतों का निस्तारण कर शिकायतकर्ता को सूचित करते हुए की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अविवादित विरासत को संबंधित उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज करने हेतु गांव में शिविर लगाने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। शीतला नदी के किनारे कृषि भूमि कटाव की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने तथा फरियादियों के घर में विद्युत कनेक्शन लगवाने की कार्रवाई किए जाने की भी निर्देश। वृद्धावस्था पेंशन ना मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने दूरभाष पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित के अभिलेख प्राप्त करते हुए नियमानुसार पेंशन लगाने की कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार अतिक्रमण की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
चौपाल के उपरांत जिलाधिकारी ने गांव का भी भ्रमण किया तथा ग्राम वासियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वापस लौटते हुए जिलाधिकारी ने केदारवाला निवासी आमिर खान, बालूवाला निवासी कांता देवी, सुमित्रा देवी, शिशुपाल, अमीरचंद आदि से वार्ता कर गांव में उपस्थित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी एवं क्षेत्रवासियों को यदि कोई परेशानी हो रही हो उसकी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांग पंकज पुत्र अमीरचंद के हालचाल जाने तथा उनकी समस्याओं को भी सुना।

LEAVE A REPLY