देहरादून(नगर संवाददाता)। नेशविला रोड रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में जरूरतमंद लोगों को कम्बल एवं गर्म व सूती कपडों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष एस के आहूजा ने बताया कि सोसाइटी द्वारा दो सौ कम्बल एवं लगभग एक हजार गर्म एवं सूती कपडे बांटे गये। उन्होंने बताया कि इसमें जेंटस, लेडीज व बच्चों के कपडे थे जिसके लिए अलग अलग काउंटर्स लगाये गये और आसपास की बस्तियों से जरूरत मंद लोग सुबह से कपडे लेने पहुंच गये। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर इस सर्दी में यह सामान पाकर सभी खुश हुए और इसके साथ ही इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर चेयरपर्सन विजय टंडन, सोसाइटी के अध्यक्ष एस के आहूजा, सचिव अशोक सेठी, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, संजय सेठी, संजय गर्ग, मुकेश सक्सेना, विनीत नागपाल, चन्दर आूजा, शोभा सेठी, कुसुम आहूजा, रूचि गर्ग, समाजसेवी विजेन्द्र राणा एवं सोसाइटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।