दिल जीतने के सुपर स्टार बने पुष्कर

0
154

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तो राज्य मंे जिस तरह से अपने आपको जनसेवक मानकर चाय की ठेली से लेकर पकोडे की दुकान पर बैठकर आम इंसान से सरकार का फीडबैक ले रहे हैं वह यह बताने के लिए काफी है कि उन्हें चापलुसी करने वालों से कितनी एलर्जी है जिसके चलते वह खुद आम आदमी के बीच जाकर सरकार के कामकाज का उनसे फीडबैक लेकर अपने मिशन को आगे बढा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी समय मिलता है तो वह सुबह की सैर पर अकेले निकल पडते हैं और अपना नया लुक बनाकर वह जनता के बीच जाते हैं जिससे कि वह अगर सरकार के बारे में उनकी राय पूछें तो किसी को इस बात का इल्म न हो कि उनसे सवाल जवाब करने वाला व्यक्ति राज्य का मुख्यमंत्री है। अपने अल्प कार्यकाल में जिस तरह से दिल जीतने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धमक दिखाई है उससे वह राज्य की जनता के बीच सुपर स्टार बन गये हैं जिनके कार्यकाल में आवाम उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य देखने का सपना मन में संजोए हुये है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के मुख्यमंत्री चाहे राजधानी हो या प्रदेश का कोई जिला वह जब भी समय मिलता है तो वह सुबह की सैर पर अपना लुक बदलकर सडक पर निकल पडते हैं और उसके बाद वह चाय की ठेली या किसी भी ठेली पर जाकर वहां के दुकानदार से सरकार कैसी चल रही है इसके बारे में फीडबैक लेते हैं और अब तक का उनका कार्यकाल शानदार नजर आ रहा है जिसके चलते राज्य की जनता उन्हें अपना सुपर स्टार मान चुकी है क्योंकि उन्होंने जिस तरह से अपनी किचन टीम में भी ईमानदार अफसरों को शामिल किया हुआ है उसी का परिणाम है कि उत्तराखण्ड अब तेजी के साथ आगे बढ रहा है जहां भ्रष्टाचार और घोटाले के लिए कोई जगह नहीं है।

LEAVE A REPLY