घटिया निर्माण की भेंट चढ़ रहें लोक निर्माण विभाग के कार्य!

0
199

साहिया(राकेश चौहान)। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को आने वाले समय में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है,संभू की चौकी पंजिया मोटर मार्ग पर आजकल आरसीसी ब्लॉक भरने का कार्य चल रहा है घटिया गुणवत्ता और गलत जगह भरने के विरोध में ग्रामीणों ने कार्य को बन्द करवा दिया। एक वर्ष पूर्व इसी मोटर मार्ग पर तेज बारिश के चलते सड़क के मलबे से दुधाऊ गांव के खेत और क्यारियां बह गई उसी के चलते आजकल दुधाऊ गांव ओर पंजिया के बीच सड़क किनारे आरसीसी ब्लॉक भरने का कार्य चल रहा है जिससे कटाव ना लगे और किसानों की कृषि भूमि को कोई नुकसान ना। हो लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि नीचे दीवार लगाई गई है इसके ऊपर मिट्टी के हिस्से में आरसीसी ब्लॉक भरे जा रहे है जैसे ही बारिश होगी मिट्टी के कटाव से ब्लॉक गिर जाएंगे विभाग द्वारा सरकारी पैसे का गलत जगह दुरुप्रयोग किया जा रहा है। जिस जगह भरने चाहिए वा भरे नहीं जा रहे जहां विभाग को सुलियत लग रही वह उसी जगह सुरक्षा के कार्य कर रही हैं।स्थानीय निवासी आनन्द सिंह चौहान,संतराम भट्ट, ठीकम सिंह चौहान,भोपाल सिंह,जयपाल चौहान आदि का कहना है लोनिवि सहिया द्वारा गलत दूधाऊ पंजिया मोटर मार्ग पर गलत जहग एवं घटिया घुणवता से कार्य चल रहा है जब तक मानकों के हिसाब से निर्माण कार्य नहीं करवाया गया तब तक कार्य बन्द रहेगा। उधर अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार का कहना है कि इस संबध में मुझे ग्रामीणों के भी फोन आए थे मौके पर जेई को भेजकर कार्य को शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY