आवाम पूछ रही: सांसद बतायें कहां हो रही कमीशनखोरी!

0
122

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। हैरानी वाली बात है कि उत्तराखण्ड में पुष्कर राज के अन्दर भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों पर आये दिन बडा प्रहार चल रहा है और किसी भी विभाग में कहीं कमीशनखोरी चल रही हो ऐसा विजिलेंस को भी अब तक तो दिखाई नहीं पडा लेकिन पौडी से भाजपा सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सांसद आरोप लगा रहे हैं कि राज्य के अन्दर जनप्रतिनिधि और अफसर दोनो ही कमीशनखोरी के लिए दोषी हैं? अब आवाम भी सांसद से सवाल पूछ रही है कि वह इस बात का भी प्रमाण दे दें कि किन-किन विभागों में कमीशनखोरी हो रही है? सिर्फ आरोप लगाकर पुष्कर ंिसह धामी की सरकार पर निशाना साधना कई सवालों को जन्म दे रहा है और यह बात उठ रही है कि अगर भाजपा के सांसद भी अपनी सरकार को कथित कमीशनखोरी के लिए कटघरे में खडा कर रहे हैं तो उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य के मुख्यमंत्री को कमजोर करने की दिशा में किस तरह से ऐसी बयानबाजी की जा रही है?
उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया पर पौडी से सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का एक वीडियो वायरल हो रखा है जिसमें वह कह रहे हैं कि देहरादून। उन्होंने कहा कि आज बहुत जगह बताते है साहब कहीं भी हो बिना परसेंट के काम नहीं होता और कभी कहा था और मुझे कहना नहीं चाहिए में सीएम पद पर रहा हूं और आज इस पद पर हूं। सरकार भी है लेकिन मुझे कहने में कोई हिचक नहीं होती कि उत्तर प्रदेश में थे और जब हम अलग हुए तो हमको कमीशनखोरी छोड़कर जीरो पर आना चाहिए था दुर्भाग्य क्या हुआ जब उत्तर प्रदेश में जीरो से बीस तक परसेंट आता था और जीरों से सडक आदि उत्तराखंड में आये तो जीरो रहना चाहिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में बीस था और यह दुर्भाग्य है और इसके पीछे कौन था। उन्होंने कहा कि यह मानसिकता है और उसको ठीक करने की जरूरत है और यह मेरा प्रदेश है यह मेरा परिवार है और यह भाव जब तक ठीक नहीं हो पायेगा तो अधिकारी व वजन प्रतिनिधि भी बच नहीं सकता है और अधिकारी को दंडित कर देते है और जन प्रतिनिधि व अधिकारी दोनों ही उतने ही दोषी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारी व जन प्रतिनिधि एक बराबर के दोषी है।

LEAVE A REPLY