सिपाही की पत्नी का हत्यारा दबोचा

0
160

नैनीताल(संवाददाता)। नैनीताल में एक पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले ने पुलिस को कटघरे में लाकर खडा कर दिया था। पुलिस कप्तान ने हत्यारे को पकडने के लिए एसओजी और पुलिस टीमों को मैदान में उतार दिया था और सर्विलांस के सहारे हत्यारे की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीमों ने आखिरकार किच्छा उद्यमसिंहनगर निवासी एक व्यक्ति को दबोचा तो उसने खुलासा किया कि उसने लूट के लिए पुलिसकर्मी की पत्नी की हथौडा मारकर इसलिए हत्या कर दी थी कि वह उसे पहचानती थी क्योंकि उसने काफी समय पूर्व पुलिसकर्मी के घर में ग्रील लगाने का काम किया था।
पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने जनपद में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है लेकिन जैसे ही कपिल बिष्ट ने मुखानी थाने में आकर सूचना दी कि उसके घर का लॉकर टूटा हुआ है और उसकी मां कहीं दिखाई नहीं दे रही है तो कुछ देर बाद ही यह बात साफ हुई कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है। हत्याकांड के बाद पुलिस कप्तान ने हत्यारे को पकडने के लिए एसओजी और पुलिस टीमों को मैदान में उतारा और सर्विलांस के सहारे जब हत्यारे को पकडने के लिए ऑपरेशन चलाया गया तो पुलिस टीम ने किच्छा उधमसिंहनगर निवासी असरफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से एक खून से सना हुआ हथौडा, जींस व कमीज जिसमें खून के धब्बे लगे हुये थे तथा घटना के समय पहने जूते भी बरामद किये और घटना में प्रयोग मोटरसाइकिल भी बरामद की। पुलिस कप्तान की देखरेख में हत्यारे के पास से घर से लूटा गया जेवरात भी बरामद किया। पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने बताया कि हत्यारे से पूछताछ करने पर पता चला कि दो वर्ष पूर्व उसने पुलिसकर्मी शंकर सिंह बिष्ट के घर पर ग्रील का काम किया था और उसे पता था कि उसकी पत्नी घर में अकेली रहती है। हत्यारा कर्ज में डूबे होने के कारण पुलिसकर्मी के घर में लूट की योजना बनाकर अपनी मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट में कपडा बांधकर अपनी जेब में हथौडा लेकर घटना स्थल गया था और लूट करने के लिए उसके द्वारा पुलिसकर्मी की पत्नी से अन्य जगह ग्रील लगाने के लिए ग्रील की फोटो खिचने और पीने का पानी का बहाना बनाक अपनी जेब से हथौडा निकालकर उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी और घर से जेवरात लूटकर भाग खडा हुआ था। इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अफसरों ने ईनाम से नवाजा है।

LEAVE A REPLY