ईगास पर्व पर कैबिनेट मंत्री जौनसारी वेशभूषा में आई नजर

0
146

साहिया(संवाददाता)। ईगास पर्व पर बोहरी गांव में परशुराम के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान केबिनेट मंत्री रेखा आर्य जौनसारी वेष भूषा जगा घाघरा,पहनकर बोहरी गांव पहुंची बोहरी गांव के प्राचीन परशुराम मन्दिर में ग्यास दर्शन की आस्था का सेलाब देखने लायक था। मां रेणुका व परशुराम देवता के दर्शन के लिए लोग दूर दूर से दर्शन के लिए परिवार सहित बोहरी गांव पहुंचे सभी लोगो ने घर की खुशी खुशहाली की मन्नत मांगी। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री रेखा आर्य एवं केंट विधायक सविता कपूर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ईगास मेले का शुभारंभ किया। जौनसारी गीत ओर हारूल पर रेखा आर्य ने डांस भी किया मुख्य अतिथि रेखा आर्य ने परशुराम मन्दिर में माथा टेका। इस अवसर पर मन्दिर समिति ने केबिनेट मंत्री से मन्दिर की सौंदर्यकरण की मांग की।1० बजे मां रेणुका वह परशुराम महाराज की देव पालकी को मन्दिर परिसर से बाहर निकालकर बोईतोगी नामक स्थान पर स्नान के लिए ले जाया गया वही भक्तो ने कंधा लगाने व दर्शन करने के लिए लोगो का तांता लगा रहा। 12 बजे मन्दिर के गर्भ गृह में पालकी का प्रवेश कराया गया इस अवसर पर रेखा आर्य ने कहा की ग्यास पर्व पर हमारी सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है जिससे इस पर्व को खुशी पूर्वक सभी लोग मनाए अपनी संस्कृति के प्रति हमेशा अच्छी सोच होनी चाहिए मुझे जौनसारी वेष भूषा को पहनकर बहुत खुशी हुई इतनी दूर दूर से आई मेले में सभी महिलाएं बधाई की पात्र है जिससे अपने क्षेत्र की परम्परा की शान महिलाओं से ही होती है हमारी सरकार बच्चियों के लिए एवं महिलाओं के लिए हमेशा अच्छे कार्य कर रहे है ।
कई लोगो ने ईगास पर्व पर बच्चों का मुंडन भी किया। मन्दिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने भारी संख्या में पहुंचे भक्तजनों की सहूलियत की बेहतर व्यवस्था कराई देव दर्शन के बाद सभी लोगो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया एवं सभी के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 3 नवम्बर को रात्रि जागरण के सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन राम सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शरण नोटियाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप चौहान अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, बजीर रण सिंह चौहान,भंडारी खजान सिंह,देव माली गुलाब सिंह गुड्डू चौहान,अतर सिंह सरदार सिंह गुमान सिंह महेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY