पुष्कर की गोद में खिलखिलाये मासूम

0
157

देहरादून(संवाददाता)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर साल दीपावली का त्यौहार सैनिकों के बीच मनाने के लिए जाते हैं जहां उन्हें एक नये आनंद का अनुभव होता है कि जिन सेना के जवानों की बदौलत देश सुरक्षित है उनके बीच ही वह हर साल दीपावली का पर्व मनायें। प्रधानमंत्री की राह पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चल रहे हैं और आज उन्होंने अनाथ और बेसहारा बच्चों के बीच जाकर दीपावली का पर्व मनाया और उन्होंने बच्चों के साथ खुलकर संवाद किया तो कुछ बच्चे को उन्हांेने अपनी गोदी में उठाकर उन्हें अपनेपन का अहसास दिलाया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अनाथ और बेसहारा बच्चों के मन में जो खुशी देखने को मिली उसे वह शब्दों में बयां नहीं कर पाये लेकिन हसमुख चेहरे वाले मुख्यमंत्री के साथ दीपावली मनाकर उन्होंने जिस सुख का अनुभव किया वह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। पुष्कर सिंह धामी के आये दिन दिल को सकून देने वाले चेहरे राज्य की जनता देखती आ रही है और वह यह कहने से नहीं चूक रही कि ऐसा मुख्यमंत्री तो फिल्मों मंे दिखाई देता है धरातल पर कहां ऐसा मुख्यमंत्री दिखाई देता है जो कभी वृद्धों के बीच जाकर उन्हें मां पुकारता है तो कभी अनाथ और मासूम बच्चों के बीच जाकर उन्हें मिठाईयां बांटता है और आज तो उन्होंने अनाथ और मासूम बच्चों के साथ दिल खोलकर दीपावली का पर्व मनाया तो यह नजारा आवाम के दिलों में एक नया संदेश दे गया कि पुष्कर तुम कभी नहीं बदलना…।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बद्रीपुर, देहरादून में ‘अपना घर’ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे।
मुख्यमंत्री ने ‘अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताजी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला एवं सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY