धामी के कदमों को नहीं रोक पाये इन्द्र देवता

0
155

रूद्रप्रयाग(संवाददाता)। राज्य मे मौसम विभाग ने अतिवृष्टि की घोषणा की है लेकिन सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की बाबा पर अटूट आस्था होने के चलते इंद्र भगवान भी धामी के कदमो को डिगा नही पा रहे है। जिससे उनके राजनीतिक षड्यंत्रकारी मात खाते तिलमिलाए हुए है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे सपत्नीक बाबा केदार के धाम पहुँचे,जहाँ पर उनके प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष योद्धा भाजपा रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह पहला पल नही है कि तमाम दुश्वारियो को नजरअंदाज कर पुष्कर सिंह धामी बुलंद हौसले के साथ बाबा के चरणो मे आये है। इस समय राज्य मे धामी सरकार को षड्यंत्रकारी नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर रहे है लेकिन हर मोर्चे पर वे ताबडतोड बैटिंग कर अपने दुश्मनो को मात देते आ रहे है।
बाबा केदार की पूजा अर्चना करने के उपरांत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जहाँ पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के कार्यो की भी समीक्षा कीे। दीपावली पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित दौरा भी तय माना जा रहा है। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर सुबह केदारनाथ हेलीपैड पहुँचे जहाँ पर रुद्रप्रयाग भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल व बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेन्द्र ने स्वागत किया। केदारनाथ मन्दिर समिति के पुजारियों ने मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी का वैलकम किया जिसके बाद मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने बाबा केदारनाथ के दर पर माथा टेककर उत्तराखण्ड की सुख समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की और उत्तराखण्ड को सभी दैवीय आपदाओं से बचाने का भी आशीर्वाद मांगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया कि सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की यह एतिहासिक यात्रा है जो केदारनाथ मे चल रहे पुर्ननिर्माण के कार्यो के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होने बताया कि धामी के दौरे से तीर्थ पुरोहितो से लेकर पुर्ननिर्माण कार्यो मे लगे श्रमिको मे जोश का आगाज कर गये है। इस समय केदारनाथ धाम मे जबरदस्त बर्फबारी हो रही है।

LEAVE A REPLY