पुष्कर राज मंे कांप रहे अपराधी

0
126

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे सत्ता की कमान संभाली है तबसे उन्होंने उत्तराखण्ड में आकर अपराध करने वाले बाहरी राज्यों के अपराधियों पर बडी नकेल लगाने का जो प्लान तैयार कर उसे धरातल पर उतारा है उससे राज्य के अन्दर अपराधी कांप रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को साफ संदेश दे रखा है कि वह बेखौफ होकर रहे क्योंकि उनके होते हुए कोई भी परिंदा त्यौहारों और आम दिन राज्य के अन्दर पर भी नहीं मार पायेगा। मुख्यमंत्री का अपराधियों के खिलाफ तैयार हो रखे खाके का ही परिणाम है कि राज्य के व्यापारी अपने आपको अपराधियों से सुरक्षित मान रहे हैं और उन्हें इस बात का इल्म है कि पुष्कर राज में कोई भी अपराधी उनसे वसूली और फिरौती मांगने का साहस नहीं कर सकता क्योंकि मुख्यमंत्री ने अपना विजन साफ कर रखा है कि उत्तराखण्ड के अन्दर अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। त्यौहारों पर हर इंसान व व्यापारी बेखौफ रहे इसके लिए मुख्यमंत्री ने गढवाल व कुमांऊ के डीआईजी को अपने जनपदों में संदिग्धों पर कडी नजर रखने का आदेश दिया हुआ है। पुष्कर राज में बाहरी राज्यों के अपराधी अब उत्तराखण्ड के अन्दर प्रवेश करने से भी डर रहे हैं और उन्हें यह भय सता रहा है कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है उसी तर्ज पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपराधियों पर अपनी पैनी निगाह बनाई हुई है और उन्होंने खुफिया एजेंसियों को जिस तरह से अलर्ट कर रखा है उसी का परिणाम है कि राज्य के अन्दर व्यापारी और आम आदमी अपने आपको सुरक्षित मानकर चौबीस घंटे कहीं भी अपना व्यापार और आना-जाना करने से नहीं डर रहे हैं।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो राज्य को अपराधमुक्त करने के संकल्प पर आगे बढ रहे है और वह अकसर गृह विभाग की समीक्षा करते हुए दिखाई देते हैं इसी का परिणाम है कि राज्य के अन्दर वर्षों से जो पुलिस के कुछ अधिकारी व दरोगा फर्जी मुकदमें लिखने का खेल खेलते थे वह खेल अब पुष्कर राज में शून्य हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो कि गृह विभाग के मुखिया हैं उन्होंने राज्य की जनता और व्यापारियों को भरोसा दिला रखा है कि उनके शासनकाल में उन्हें किसी भी अपराधी से घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री पर राज्य के व्यापारी खुलकर भरोसा कर रहे हैं और वह अपने व्यापार को बेखौफ होकर चला रहे हैं इतना ही नहीं पुष्कर राज में किसी भी व्यापारी को जेलों में बंद किसी कुख्यात ने फिरौती मांगने के लिए हिम्मत दिखाई हो ऐसा देखने को नहीं मिला है। उत्तराखण्ड के अन्दर आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु दिन-रात राज्य में आकर जहां आनंद का अनुभव कर रहे हैं वहीं चारो धामों में श्रद्धालुओं को जिस तरह से सुरक्षा का भाव मिल रहा है उससे वह पुष्कर राज को सैल्यूट कर रहे हैं। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार जो कि आईपीएस हैं और उनका डर आज भी देश के कई राज्यों में अपराधियों के मन में दिखाई देता है क्योंकि हरिद्वार में उनके कार्यकाल में बाहरी राज्यों के दर्जनों ईनामी बदमाश मुठभेड में मारे गये थे इसलिए पुष्कर सिंह धामी और उनके विशेष प्रमुख सचिव ने उत्तराखण्ड को भयमुक्त बनाने के लिए जो खाका खींच रखा है उसी का परिणाम है कि पिछले एक साल से बाहरी राज्यों के अपराधी उत्तराखण्ड में अपराध करना तो दूर वह राज्य में प्रवेश करने से भी डरे हुये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ रहे हैं और मौजूदा त्यौहारों को देखते हुए उन्होंने गढवाल व कुमांऊ में तैनात डीआईजी को सभी जनपदों में अलर्ट रहने का संदेश दे रखा है इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी उन्होंने त्यौहारों के सीजन में चप्पे-चप्पे पर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए मैदान में उतार रखा है इसलिए राज्य के व्यापारियों और आम आदमी को पुष्कर सिंह धामी पर एक बडा भरोसा है कि उनके होते हुए कोई भी अपराधी उनका बाल भी बांका नहीं कर पायेगा।

LEAVE A REPLY