काशीपुर(राजू अनेजा)। माता मनसा देवी की शोभायात्रा में शामिल होने काशीपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जिसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों का शिलान्यास किया।
सोमवार को काशीपुर पहुंचे उत्तराखंड के सीएम धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 आवासीय योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 77०० परिवारों को मकान आवंटित किए। शिलान्यास और लोकार्पण का ये कार्यक्रम काशीपुर के उदयराज हिंद इटर कॉलेज में आयोजित किया गया।बताते चले कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है।पूरे प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17 हजार से अधिक आवासों का निर्माण किया जा रहा है। आज काशीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश के आवासीय मंत्री भी शामिल रहे। शिलान्यासमुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रधानमंत्री ने आज काशीपुर से आवासीय योजना के तहत जिले की 9 शहरों की योजनाओं का भी शिलान्यास किया।आवास बनने के बाद 77०० परिवारों को मकान आवंटित किए गए। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि 2०24 तक सभी जरूरतमंद परिवारों के पास अपना मकान हो।मुख्यमंत्री धामी के साथ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे।इसके साथ ही उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, काशीपुर मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा नेता आशीष गुप्ता, खिलेंद्र चौधरी, विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा भाजपा नेता दीपक बाली, राम मेहरोत्रा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता व शासन प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।