जनता का साथ धामी का विश्वास हरिद्वार में पहली बार बनाएगा अपना बोर्ड

0
162

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। विधानसभा चुनावों में जिस तरह से हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान का सामना करते हुए पांच सीटें गंवानी पड़ी थी अब पुष्कर सिंह धामी ने उस नुकसान की ना केवल भरपाई की है बल्कि इतिहास भी रचने जा रहे हैं उत्तराखंड बनने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब शहर के साथ-साथ हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र में छोटी सरकार भी बीजेपी की बनने जा रही है।
पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काम कर रही पार्टी और बीजेपी सरकार ने जिस तरह से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों का दिल जीता है उससे ना केवल पार्टी के बड़े नेता खुश हैं बल्कि छोटा कार्यकर्ता भी बेहद उत्साहित नजर आ रहा है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हरिद्वार में जो निर्दलीय प्रत्याशी जीते उन्होंने ना तो कांग्रेस में अपनी आस्था जताई और ना ही बहुजन समाज पार्टी में पुष्कर सिंह धामी का चेहरा देखते हुए क्या आम आदमी पार्टी और क्या निर्दलीय तमाम जीते प्रत्याशियों ने बीजेपी का दामन ही थामना उचित समझा 14 सीटें जीतकर बीजेपी जहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वही निर्दलीयों के साथ मिलकर जल्द ही बीजेपी हरिद्वार में बोर्ड बनाने जा रही है इसमें कोई दो राय नहीं है कि शहर के साथ-साथ हरिद्वार के ग्रामीण में जिस तरह से बीजेपी पर लोगों ने विश्वास जताया है वह आने वाले लोकसभा चुनावों में संजीवनी साबित होगा।

LEAVE A REPLY